टॉप स्टोरीज़हेडलाइन

इंस्पेक्टर व जवान घायल : स्पाइक होल में गिरे जवान… सर्चिंग पर निकले थे जवान

बीजापुर से 30 नवंबर 2022। बीजापुर से पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। उसूर इलाके में एक इंस्पेक्टर और जवान के घायल होने की खबर आ रही है। हालांकि जख्म कितना ज्यादा है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन जानकारी यही है कि इंस्पेक्टर व जवान को अस्पताल लाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान स्पाइक होल की चपेट में आनेे से एक इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक उसूर थाना क्षेत्र के नम्बी गलगम इलाके में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ जारी है। इस दौरान कुछ नक्सलियों के हताहत होने की भी खबर है, वहीं सर्चिंग के दौरान जवानों ने कुछ हथियार भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक डीआरजी व CRPF और कोबरा जवानों के साथ ये मुठभेड़ चल रही है। नेलाकांकेर, टेकमेटला, भुसापुर की ओर जवानों की संयुक्त टीम निकली थी। कल इसी इलाके में नक्सलियों की आईडी की चपेट में CRPF का जवान आया था।

Back to top button