nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Wednesday, 09 Sep 2026

CG- तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा? IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट, नाम लेने पर भड़के युवक; बेल्ट-कड़े से पीटने का आरोप

लेखक: news reporter प्रकाशित: 09 Sep 2026, 07:06 PM | अपडेट: 09 Sep 2026, 07:06 PM
शेयर करें:
CG- तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा? IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट, नाम लेने पर भड़के युवक; बेल्ट-कड़े से पीटने का आरोप

अंबिकापुर 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक आईपीएस अधिकारी के 24 वर्षीय बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बौरीपारा तालाब के पास कुछ युवकों ने उसे घेरकर हाथ-मुक्कों, बेल्ट और कड़े से पीटा। हमले में युवक के सिर, चेहरे और कनपटी पर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद युवकों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना 7 सितंबर की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नमनाकला खटिकपारा निवासी लेखांश कांत कुर्रे अपने दोस्तों विशाल सोनी और रोमी खान के साथ कार से बौरीपारा में रहने वाले दोस्त प्रिंस गुप्ता के घर जा रहा था।

Advertisement

तालाब के पास कार रोककर दोस्त से कर रहा था बात

बताया गया है कि प्रिंस के घर से कुछ दूरी पहले बौरीपारा तालाब के पास लेखांश ने कार रोक दी। इसके बाद वह कार से उतरकर अपने दोस्त प्रिंस से मोबाइल फोन पर बातचीत करने लगा। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता और उनके कुछ साथी भी वहां मौजूद थे।

शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान लेखांश ने गोलू गणेश का नाम लिया। इसी बात को लेकर रतन गुप्ता और कोया डॉन ने उससे कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उसे गोलू का नाम लेने के बजाय कुछ और कहने को लेकर धमकाया गया।

हाथ-मुक्कों, बेल्ट और कड़े से पीटने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, विवाद बढ़ने पर गोलू गणेश ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता समेत अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में हाथ-मुक्कों के अलावा बेल्ट और कड़े से हमला करने का आरोप लगाया गया है।

लेखांश का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके पिता के आईपीएस अधिकारी होने को लेकर भी चुनौतीपूर्ण टिप्पणी की। वहीं, कोया डॉन पर गला दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।

मारपीट के दौरान युवक के दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसे आरोपियों से छुड़ाया। घटना में उसके सिर, चेहरे और कनपटी पर चोटें आईं, जिसके बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ FIR

पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने गोलू गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन और आशुतोष गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ BNS की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों, आरोपियों की भूमिका तथा विवाद की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।

रायपुर में पदस्थ हैं पीड़ित के पिता

शिकायत में बताया गया है कि लेखांश कांत कुर्रे के पिता रवि कुर्रे आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में रायपुर में पदस्थ हैं। इससे पहले वे कोरिया जिले के एसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लेखांश स्वयं सिक्योरिटी एजेंसी का संचालन करता है।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

 

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

CG- तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा? IPS अधिकारी के बेटे से मारपीट, नाम लेने पर भड़के युवक; बेल्ट-कड़े से पीटने का आरोप
CG-जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
RECOMMENDED
Police Transfer: 7 निरीक्षकों का तबादला, तीन थानों की बदली कमान; महिला थाना और यातायात में भी फेरबदल
RECOMMENDED
CG-स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, PTI शिक्षक निलंबित; प्रभारी प्राचार्य भी हटाए गए
RECOMMENDED
नायब तहसीलदार की मौत: महिला नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, धनोरा और फरसगांव में रही थी पदस्थ, शोक की लहर
RECOMMENDED
महिला आयोग में पहुंचा लिव-इन पार्टनर का विवाद, मां ने बेटे के साथ रह रही महिला की शिकायत की
RECOMMENDED
छेड़खानी से परेशान छात्रा ने दी जान: 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत, 17 वर्षीय किशोर पर प्रताड़ना का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
RECOMMENDED
World EV Day 2026 : 10 लाख रुपये के बजट में ये Electric Cars, जानें कीमत और रेंज
RECOMMENDED
गटर से नवजात का शव मिलने से सनसनी, पत्थर रखकर छिपाने की कोशिश, पुलिस कर रही CCTV से आरोपी की तलाश
RECOMMENDED
Xiaomi SkyNomad N90 Max लॉन्च: 1,705 KM की रेंज, 7-सीटर SUV में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स; जानें कीमत
RECOMMENDED
Italy Police में शामिल हुई Lamborghini Temerario, 920 CV की सुपरकार करेगी ये खास काम
RECOMMENDED
POCO C95 Pro की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 7500mAh बैटरी और 45W चार्जिंग के साथ आ सकता है फोन
RECOMMENDED
CMO के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा, एक सप्ताह में व्यवस्था नहीं सुधरी तो तालाबंदी की चेतावनी, अफसरों की समझाइस भी बेअसर
RECOMMENDED