CG-जन्माष्टमी मेला दिखाने के बहाने नाबालिग को कोरबा ले गया युवक, होटल में दुष्कर्म का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ 9 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 16 वर्षीय नाबालिग को जन्माष्टमी का मेला दिखाने के बहाने कोरबा ले जाने और वहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के अचानक घर से चले जाने के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को किरोड़ीमल क्षेत्र से पकड़ लिया। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।
मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र की एक महिला ने थाने में शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 4 सितंबर को बिना बताए घर से निकल गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ था मामला
शिकायत मिलने के बाद कोतरा रोड पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए BNS की धारा 137(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने परिवार के सदस्यों और नाबालिग की सहेलियों से पूछताछ की। इसके अलावा उसके सोशल मीडिया अकाउंट और संपर्कों की भी पड़ताल की गई।
जांच के दौरान पुलिस को एक युवक से उसके संपर्क में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने युवक की पहचान अनूप साह के रूप में की और उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
सोशल मीडिया से मिला सुराग
जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को पता चला कि नाबालिग और अनूप साह के बीच संपर्क था। इसके बाद पुलिस ने संदेही की संभावित लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अनूप साह को किरोड़ीमल क्षेत्र में देखा गया है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया।
चार महीने पहले ट्रेन में हुई थी पहचान
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि नाबालिग और आरोपी की करीब चार महीने पहले ट्रेन में मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा। पुलिस अब इस संपर्क और नाबालिग को कोरबा ले जाने से जुड़ी परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ें:
- Police Transfer: 7 निरीक्षकों का तबादला, तीन थानों की बदली कमान; महिला थाना और यातायात में भी फेरबदल
- CG-स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, PTI शिक्षक निलंबित; प्रभारी प्राचार्य भी हटाए गए
- नायब तहसीलदार की मौत: महिला नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का निधन, धनोरा और फरसगांव में रही थी पदस्थ, शोक की लहर
सम्बंधित खबरें

CG- तेरा बाप IPS है तो हमारा क्या कर लेगा? IPS अधिकारी के बेटे...
36 seconds पहले
Police Transfer: 7 निरीक्षकों का तबादला, तीन थानों की बदली कमान; महिला थाना और...
11 minutes पहले
CG-स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, PTI शिक्षक निलंबित; प्रभारी प्राचार्य...
26 minutes पहले




















