हेडलाइन

CG-छुट्टी पर प्रतिबंध : ब्रेकिंग – आचार संहिता लागू, अधिकारियों-कर्मचारियों की सभी तरह के छुट्टी पर रोक.. पढ़िये आदेश

बिलासपुर 15 दिसम्बर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 हेतु कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही जिले के नगरीय निकाय के वार्ड क्रं. 16 विष्णु नगर, बिलासपुर में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है।

जिसके मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा नगर पालिका उप निर्वाचन 2022-23 की प्रक्रिया समाप्त होने तक जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों तथा राज्य शासन के उपक्रमों के अधिकारियांे, कर्मचारियांे के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित कर दिया गया है।


जिला मुख्यालय में स्थित कार्यालयों के कोई अधिकारी एवं कर्मचारी बिना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नही करेंगे तथा मुख्यालय परित्याग नही करेंगे। किसी अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान करने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय परित्याग करने पर संबंधित जिला प्रमुख एवं कार्यालय प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

Back to top button