हेडलाइन

*पति-पत्नी की हत्या कर थाने पहुंची महिला, जादू-टोने के शक में महिला ने खेला खूनी खेल…*

 

जशपुर 02 अक्टूबर 2021- जशपुर में जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की गाँव की ही एक महिला ने हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद जब महिला बदहवास हालत में थाने पहुची, तो पुलिस भी अवाक रह गई। पुलिस को पहले यकीन नही हुआ, लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल से जानकारी मंगवाई तो उनके भी होश उड़ गए। दरसल पूरा मामला जशपुर के सन्ना थाना के डोभ गाँव का है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली लूंदरी बाई को शक था कि गाँव मे रहने वाले मघनु राम और उसकी पत्नी गंगोत्री बाई काला जादू करते है। लुन्द्री बाई को ये भी शक था कि दोनो पति-पत्नी उसके परिवार पर काला जादू कर उन्हें मारना चाहते है। बस इसी बात से परेशान लुन्द्री बाई ने पति-पत्नी को मारने का फैसला कर लिया, और घर में घुसकर दोनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ तब तक हमला करती रही,जब तक दोनों की मौत न हो गई ।

मृतक मघनु राम और गंगोत्री की हत्या करने के बाद आरोपी लुन्द्री बाई बदहवास हालत में थाने पहुची और पूरे हत्याकांड की कहानी पुलिस का सुनाई। पुलिस को पहले तो यकीन नही हुआ, लेकिन मौके पर जाकर देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए। लहूलुहान हालत में पड़े लाश को देखकर पुलिस भी सन्न रह गई। जादू-टोना के शक में हुए इस हत्याकांड के मामले में सन्ना थाना में अपराध दर्ज कर आरोपी लुन्द्री बाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही घटना के बाद से गाँव मे दहशत का माहौल व्याप्त है।

Back to top button