nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Saturday, 12 Sep 2026

CG-हत्यारा बेटा गिरफ्तार: टोनही होने के शक में मां की हत्या, लात-घूंसों और डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट; बेटा गिरफ्तार

लेखक: news reporter प्रकाशित: 12 Sep 2026, 07:00 PM | अपडेट: 12 Sep 2026, 07:00 PM
शेयर करें:
CG-हत्यारा बेटा गिरफ्तार: टोनही होने के शक में मां की हत्या, लात-घूंसों और डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट; बेटा गिरफ्तार

कवर्धा 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में टोनही होने के शक में बेटे द्वारा अपनी ही मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। झलमला थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय आरोपी बेटे तुलसी राम मेरावी ने अपनी 50 वर्षीय मां बतसिया बाई मेरावी के साथ बेरहमी से मारपीट की। लात-घूंसों और लकड़ी के डंडे से किए गए हमले में महिला की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Advertisement

टोनही होने के शक में मां से मारपीट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अपनी मां के टोनही होने का संदेह था। इसी शक के चलते उसने अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने लात-घूंसों के अलावा लकड़ी के डंडे से भी महिला की बेरहमी से पिटाई की।

मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

आरोपी बेटा गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

घटना के बाद झलमला थाना पुलिस ने आरोपी तुलसी राम मेरावी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में हत्या के साथ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं, संजय शर्मा बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग, प्राचार्य अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर रहे हैं
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं, संजय शर्मा बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग, प्राचार्य अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर रहे हैं
RECOMMENDED
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन, अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
RECOMMENDED
40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने की तैयारी, शासन और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बीच बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी को दी जाएगी विशेष जिम्मेदारी
RECOMMENDED
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री बोले – आज मेरा घर आप बहनों का मायका, भाई के घर आना सौभाग्य की बात
RECOMMENDED
CG-स्कूल प्राचार्यों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब रोज कम से कम 2 पीरियड पढ़ाना होगा, विरोध शुरू
RECOMMENDED
सस्पेंड न्यूज: कलेक्टर के निरीक्षण में पहुंचकर डाला व्यवधान, शराब की पुष्टि के बाद सहायक ग्रेड-3 निलंबित
RECOMMENDED
CG-पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की हत्या, पति ने टंगिया से किया हमला
RECOMMENDED
CG-1993 में नौकरी शुरू की, रिटायरमेंट में बचा एक साल; हाई कोर्ट ने आबकारी हेड कांस्टेबल को दिलाई गृह जिले की राह
RECOMMENDED
कबड्डी खेलने रायपुर से आए थे खिलाड़ी, नहर के तेज बहाव में बह गए दो युवक; एक बचा, शिवम लापता
RECOMMENDED
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: एपीएफसी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर तक बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
RECOMMENDED
Nubia NaviX Ultra : 7,100mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ 16 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
RECOMMENDED
Maruti Wagon R Facelift : टेस्टिंग के दौरान दिखा नया मॉडल, बोनट के नीचे होगा सबसे बड़ा बदलाव
RECOMMENDED