nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Saturday, 12 Sep 2026

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन, अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त

लेखक: news reporter प्रकाशित: 12 Sep 2026, 07:29 PM | अपडेट: 12 Sep 2026, 07:31 PM
शेयर करें:
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन, अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त

रायपुर, 12 सितंबर 2026। जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग के अमले ने अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा वाहन जप्त किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिवनी क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टरों को जप्त किया गया। इसी तरह मजगवां से 1 ट्रैक्टर, पड़वनिया से मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 ट्रैक्टर तथा पकरिया से गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 1 हाईवा वाहन को जप्त किया गया है।

Advertisement

जप्त किए गए वाहनों को नियमानुसार सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। इनमें 2 ट्रैक्टरों को सिवनी चौकी, जबकि 2 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा वाहन को अमरपुर पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा जप्त वाहनों के मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर त्वरित जांच

जिले में नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से दर्ज कराई जा रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों द्वारा मौके पर जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग ने प्राप्त शिकायतों की जांच कर अवैध खनिज परिवहन के मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की।

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच, समयबद्ध कार्रवाई और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देशों के अनुरूप खनिज विभाग द्वारा शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए मौके पर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विभाग द्वारा ऐसे मामलों की निगरानी के साथ-साथ प्राप्त शिकायतों की जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा शासन के राजस्व को होने वाली क्षति को रोकना है।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं, संजय शर्मा बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग, प्राचार्य अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर रहे हैं
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं, संजय शर्मा बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग, प्राचार्य अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर रहे हैं
RECOMMENDED
40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने की तैयारी, शासन और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बीच बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी को दी जाएगी विशेष जिम्मेदारी
RECOMMENDED
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री बोले – आज मेरा घर आप बहनों का मायका, भाई के घर आना सौभाग्य की बात
RECOMMENDED
CG-स्कूल प्राचार्यों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब रोज कम से कम 2 पीरियड पढ़ाना होगा, विरोध शुरू
RECOMMENDED
CG-हत्यारा बेटा गिरफ्तार: टोनही होने के शक में मां की हत्या, लात-घूंसों और डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट; बेटा गिरफ्तार
RECOMMENDED
सस्पेंड न्यूज: कलेक्टर के निरीक्षण में पहुंचकर डाला व्यवधान, शराब की पुष्टि के बाद सहायक ग्रेड-3 निलंबित
RECOMMENDED
CG-पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की हत्या, पति ने टंगिया से किया हमला
RECOMMENDED
CG-1993 में नौकरी शुरू की, रिटायरमेंट में बचा एक साल; हाई कोर्ट ने आबकारी हेड कांस्टेबल को दिलाई गृह जिले की राह
RECOMMENDED
कबड्डी खेलने रायपुर से आए थे खिलाड़ी, नहर के तेज बहाव में बह गए दो युवक; एक बचा, शिवम लापता
RECOMMENDED
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: एपीएफसी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर तक बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
RECOMMENDED
Nubia NaviX Ultra : 7,100mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ 16 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
RECOMMENDED
Maruti Wagon R Facelift : टेस्टिंग के दौरान दिखा नया मॉडल, बोनट के नीचे होगा सबसे बड़ा बदलाव
RECOMMENDED