nwnews24
×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp YouTube Facebook X
Saturday, 12 Sep 2026

सस्पेंड न्यूज: कलेक्टर के निरीक्षण में पहुंचकर डाला व्यवधान, शराब की पुष्टि के बाद सहायक ग्रेड-3 निलंबित

लेखक: news reporter प्रकाशित: 12 Sep 2026, 06:54 PM | अपडेट: 12 Sep 2026, 06:55 PM
शेयर करें:
सस्पेंड न्यूज: कलेक्टर के निरीक्षण में पहुंचकर डाला व्यवधान, शराब की पुष्टि के बाद सहायक ग्रेड-3 निलंबित

कांकेर 12 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान व्यवधान डालना एक सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी को भारी पड़ गया। कोयलीबेड़ा विकासखंड के हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रवि प्रकाश चतुर्वेदी को कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान व्यवधान करने और शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान पहुंचा था कर्मचारी

जानकारी के मुताबिक, रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने अपने संस्था के प्राचार्य को विद्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन कराने के लिए जगदलपुर जाने की जानकारी दी थी। इसी दौरान वह कलेक्टर कुन्दन कुमार के बालिका आवासीय विद्यालय दुर्गूकोंदल के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद पाए गए।निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा व्यवधान किए जाने की बात सामने आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी स्थिति की जांच कराई गई।

Advertisement

मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि

मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल के चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त की गई। रिपोर्ट में रवि प्रकाश चतुर्वेदी के शराब सेवन की पुष्टि होने की बात कही गई है।प्रशासन ने उनके इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 03 के विपरीत माना है।रिपोर्ट और निरीक्षण के दौरान सामने आए घटनाक्रम के आधार पर रवि प्रकाश चतुर्वेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरहरपुर रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार। सटीक और तेज़ खबरें।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

सम्बंधित खबरें

ताज़ा खबरें

BREAKING NEWS

एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं, संजय शर्मा बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग, प्राचार्य अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर रहे हैं
एक स्कूल की व्यवस्था पर 5000 स्कूलों के लिए निर्देश उचित नहीं, संजय शर्मा बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप संकुल व्यवस्था संचालित करे विभाग, प्राचार्य अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर रहे हैं
RECOMMENDED
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन, अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त
RECOMMENDED
40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को दिलाने की तैयारी, शासन और छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के बीच बेहतर समन्वय के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी को दी जाएगी विशेष जिम्मेदारी
RECOMMENDED
‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, मुख्यमंत्री निवास में उल्लास से मना तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री बोले – आज मेरा घर आप बहनों का मायका, भाई के घर आना सौभाग्य की बात
RECOMMENDED
CG-स्कूल प्राचार्यों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब रोज कम से कम 2 पीरियड पढ़ाना होगा, विरोध शुरू
RECOMMENDED
CG-हत्यारा बेटा गिरफ्तार: टोनही होने के शक में मां की हत्या, लात-घूंसों और डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट; बेटा गिरफ्तार
RECOMMENDED
CG-पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी युवक की हत्या, पति ने टंगिया से किया हमला
RECOMMENDED
CG-1993 में नौकरी शुरू की, रिटायरमेंट में बचा एक साल; हाई कोर्ट ने आबकारी हेड कांस्टेबल को दिलाई गृह जिले की राह
RECOMMENDED
कबड्डी खेलने रायपुर से आए थे खिलाड़ी, नहर के तेज बहाव में बह गए दो युवक; एक बचा, शिवम लापता
RECOMMENDED
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: एपीएफसी भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर तक बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
RECOMMENDED
Nubia NaviX Ultra : 7,100mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ 16 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
RECOMMENDED
Maruti Wagon R Facelift : टेस्टिंग के दौरान दिखा नया मॉडल, बोनट के नीचे होगा सबसे बड़ा बदलाव
RECOMMENDED