क्राइम

CG NEWS : कोल माफिया का आतंक: SECL के मैनेजर और गार्ड पर तलवार से हमला, आतंक फैलाने रास्ते में आने वालों पर कर रहे जानलेवा हमला, पुलिस ने कहा….

कोरिया 13 नवंबर 2022। कोरिया जिला में एसईसीएल की खदानों में कोल माफियाओं का आतंक बढ़ता ही जा रहा हैं। यहां शातिर बदमाशों ने एसईसीएल के मैनेजर और गार्ड पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिये जाने की जानकारी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि कोयला चुराने खदान एरिया में अपना दबदबा बनाने के चक्कर में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। उधर घटना की जानकारी के बाद संसदीय सचिव अंबिका सिंह बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरने पर बैठ गयी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इस वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं।

पूरा घटनाक्रम कोरिया जिला के चरचा कोयला खदान का हैं। बताया जा रहा हैं कि शनिवार की देर शाम की हैं। बताया जा रहा हैं कि शरिवार को कोल माफिया के 20 से ज्यादा गुर्गो ने सब एरिया मैनेजर समेत अधिकारीयों व कर्मचारियों को तलवार, रॉड और पत्थर लेकर दौड़ाया और मारपीट की। इस घटना में एक सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुरक्षाकर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है। हमले के बाद अब सब एरिया मैनेजर ने केस दर्ज करवाया है। उधर इस घटना के ही दिन शनिवार को सांसद ज्योत्सना महंत और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत का कोरिया जिला में कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में इलाके की विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव शामिल थीं।

बताया जा रहा हैं कि जैसे ही इस घटना की जानकारी अंबिका सिंहदेव को मिली उन्होने बीच कार्यक्रम से निकलकर घायल कर्मचारी से मिलने पहुंची। पुलिस की कार्रवाई न होती देख कुछ देर के लिए संसदिय सचिव अंबिका सिंहदेव थाने में ही धरने पर बैठ गईं। उन्होंने बताया कि वे कार्यक्रम छोड़कर आए क्योंकि यहां पर एसईसीएल के गार्ड पर और चरचा सब एरिया मैनेजर पर पथराव हुआ है। गार्ड को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद पुलिस की किरकिरी होती देख पुलिस ने हाथ-पैर मारना शुरु किया। अफसरों ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही हमलावर पकड़े जाएंगे। इसके बाद संसदीय सचिव वापस लौटीं।

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि कोल माफिया अपना वर्चस्व और दहशत फैलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। वही इस घटना ने माफियाओं में पुलिस के खौफ की हकीकत भी बयां कर दी हैं। उधर इस घटना के बाद राजनीतिक बवाल शुरू होते ही पुलिस ने आनन फानन में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आपको बता दे कि गिरफ्तार आरोपी कोयला चोर है। लेकिन पुलिस अब तक इस गिरोह का संचालन करने वाले माफिया तक नही पहुंच पाई हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि पुलिस की कार्रवाई यहीं खत्म हो जाती है, या फिर इस अवैध कारोबार को ऑपरेट करने वाले माफियाओं के दामन तक भी पुलिस के हाथ पहुंचते है, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

Back to top button