क्राइम

CG- नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, पिछले 9 साल से कर रहा था दैहिक शोषण, विशाखापटनम में जाकर कर चुका था……

कोरबा 14 मई 2022 । कोरबा में एक युवती के उसके नाबालिग रहने के दौरान पिछले 9 सालों से दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है।

पूरा घटनाक्रम दर्री थाना क्षेत्र का हैं, बताया जा रहा है कि दर्री थाना अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी में रहने वाला 27 वर्षीय प्रमोद कुमार गुप्ता को प्रगति नगर में रहने वाली एक युवती से वर्ष 2013 से ही प्रेम संबंध था। युवती के नाबालिग रहने के दौरान ही उसने लड़की को शादी करने का वादा करके उसके साथ शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया था। पीड़ित लड़की का आरोप है कि वर्ष 2019 में प्रमोद गुप्ता ने उसे अपने साथ घुमाने विशाखापट्टनम लेकर गया था।

जहां उसने पीड़िता से मांग में सिंदूर भर कर शादी करने का ढोंग भी किया गया। इस दौरान लॉज में 3 दिन ठहरने के दौरान भी उसने युवती के नाबालिग रहने के दौरान दैहिक शोषण किया गया। इस सारी घटनाओं के बाद युवक ने लड़की से शादी करने से इंकार कर फरार हो गया था। जिस पर पीड़ित लड़की ने इस घटना की रिपोर्ट दर्री थाना में दर्ज कराया गया।

जिसके बाद दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने आरोपी युवक का मोबाईल लोकेशन के आधार पर उसके झारखंड के रांची में होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम रांची रवाना किया गया। जहां से पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button