क्राइम

नए साल के जश्न के बीच में खौफनाक वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

दिल्ली 01 जनवरी 2022: राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा। इससे लड़की की मौत हो गई। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने दी।

राजधानी दिल्ली में हैरान कर देने वाली घटना सामनें आई है। जहां न्यू ईयर के जश्न के दौरान कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा, जिसके कारण लड़की की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इस घटना में लड़की के कपड़े फटे हुए थे बाद में उसका निर्वस्त्र हालत में शरीर पुलिस को बरामद हुआ। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेन्द्र सिंह बताया कि ये घटना शनिवार और रविवार की रात करीब 3 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली थी। इसका संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार में सवार 5 लड़कों को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंझावला पुलिस को सुबह करीब 3 बजकर 24 मिनट पर फोन आया था, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि एक महिला का शव बलेनो कार से बंधा हुआ था और उसे घसीटा जा रहा था।कंझावला पुलिस स्टेशन की टीम द्वारा कॉलर से उसके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क किया गया है, जिसके बाद कॉलर ने वाहन की पहचान ग्रे रंग के रूप में की।

क्या है मामला?
वहीं, दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि बीते रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में एक पीसीआर कॉल पुलिस को मिली थी कि एक लड़की नग्न हालत में सड़क के किनारे पड़ी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की गई तो पता चला करीब 23 साल की लड़की एक स्कूटी से अपने घर वापस जा रही थी। तभी एक बलेनो कार में पांच लड़के सवार थे।

उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट किया, जिसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर पूरी से कंझावला इलाके तक घसीट कर ले गई, जिसमें लड़की के सारे कपड़े शरीर से अलग हो गए और शरीर में काफी चोट आई, जिसके कारण लड़की की मौके पर ही मौत हुई।

निर्वस्त्र हालत में सड़क किनारे मिली थी लड़की
इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक लड़की लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसके बाद मृतक के शव को एसजीएम अस्पताल मंगोलपुरी भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया है।

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे पता चले कि क्या वह नशे में थे। फिलहाल घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Back to top button