क्राइम

CG NEWS : महिला बैंककर्मी से सहायक स्टाफ ने किया रेप, मामले का खुलासा करने पर बदनाम करने की दी थी धमकी, उधर पुलिस ने आरोपी को ….

राजनांदगांव 13 जनवरी 2023। राजनांदगांव जिला में एक महिला बैंककर्मी के साथ उसी बैंक में काम करने वाले सहकर्मी द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए घटना की जानकारी देने पर बदनाम करने की धमकी दी गयी थी। आरोपी युवक के बार-बार की धमकी से परेशान होकर महिला ने इस घटना की रिपोर्ट पुलिस में करा दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

महिला बैंक कर्मी के साथ रेप की ये घटना डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि डोंगरगढ़ इलाके के संचालित बैंक में एक शादीशुदा महिला काम करती है। वहीं उसके साथ में ही सहायक के रूप में प्रद्युमन नेताम नामक युवक पदस्थ था। पीड़िता ने बताया कि प्रद्युमन और वह बैंक के काम से एक साथ में ही आया जाया करते थे। इसी दौरान नवंबर महीने भी दोनों साथ में कहीं गए थे। महिला ने शिकायत में बताया है कि नवंबर महीने भी आरोपी ने उसे बहाने से अपने साथ ले गया। इसके बाद जैसे ही सुनसान इलाके में दोनों पहुंचे। उसने बाइक खड़ी कर दी और महिला से जबरदस्ती करने लगा।

इसके बाद आरोपी ने महिला बैंक कर्मी से रेप किया। रेप की घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को घटना की जानकारी किसी और को देने पर सभी को घटना की जानकारी देकर बदनाम कर देने की धमकी दी गयी थी।शिकायत में यह भी बताया कि उस घटना के बाद आरोपी बार-बार महिला से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। महिला ने भी लोकलाज के डर से इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। मगर आरोपी के बार.बार जबरदस्ती करने परेशान होकर उसने घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया हैं।

Back to top button