क्राइम

CG NEWS: ट्रायंगल लव स्टोरी में महिला के प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट,आरोपी ने जब खुलासा किया तो पुलिस भी रह गयी हैरान

कोरबा 25 मई 2023। कोरबा जिला में प्रेमिका के घर से कुछ दूरी पर युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया हैं। पुलिस ने इस मामले में महिला के एक अन्य प्रेमी को अरेस्ट किया हैं, जिससे महिला अक्सर मोबाइल पर बात किया करती थी। बताया जा रहा हैं कि आरोपी युवक महिला से एक तरफा प्यार करने लगा था। लेकिन मृतक से महिला की नजदीकियां बर्दाश्त नही हुई और उसने महिला के पुराने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया था। कटघोरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया हैं।

गौरतलब हैं कि कटघोरा थाना के ग्राम छुरी में 22 मई की सुबह क्षेत्र में ही रहने वाले सुभाष देवांगन की लहुलूहान हालत में लाश मिला था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों द्वारा इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए फारेंसिक टीम के साथ ही डाॅग स्क्वाॅड की मदद ली गयी थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला था कि मृतक सुभाष देवांगन का गांव में ही रहने वाली एक युवती से वर्षो पुराना प्रेम संबंध था। युवती के शादी के सुभाष देवांगन ने उसके ससुराल में जाकर सच्चाई बता दिया था। जिसके बाद से सुभाष की प्रेमिका शादी होने के बाद भी अपने मायके में ही रह रही थी। पुलिस की जांच में पता चला था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध की सभी को जानकारी थी। सुभाष अक्सर अपनी प्रेमिका के घर मिलने जाता था। रविवार की रात भी वह उसके घर गया हुआ था।

लेकिन वहां से लौटने के दौरान देर रात उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने जब इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाना शुरू किया,तो पता चला कि उक्त सुभाष की प्रेमिका का गांव में ही रहने वाले बलराम साहू से बातचीत होती थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने बलराम साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया गया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी युवक टूट गया। पुलिस ने बताया कि मछली बेचने का काम करने वाला बलराम साहू का सुभाष की प्रेमिका पर दिल आ गया था, और वह उससे एक तरफा प्यार करने लगा था। कई बार बलराम ने महिला से अपने प्रेम का इजहार भी किया। लेकिन महिला ने सुभाष देवांगन से प्यार करने की बात कहते हुए उससे संबंध रखने से इंकार कर दिया गया। बलराम साहू के लगातार परेशान करने पर महिला ने उससे बातचीत करना बंद कर दिया था।

इस बात से परेशान होकर आरोपी बलराम साहू ने अपने इकतरफा प्यार को हासिल करने के लिए सुभाष देवांगन की हत्या की योजना तैयार की। रविवार की रात जब सुभाष अपनी प्रेमिका के घर मिलने गया, तब बलराम साहू वही घात लगाकर बैठ गया था। रात ढाई बजें के लगभग जब सुभाष वापस अपने घर जाने के लिए लौट रहा था, तभी आरोपी ने मछली काटने में उपयोग करने वाले फरसूल से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में सुभाष देवांगन की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद आरोपी ने खून से सने हथियार और अपने कपड़े को ठिकाने लगा दिया गया। आरोपी के गुनाह कबूलने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त हथियार और कपड़े बरामद कर लिया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने आज न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

Back to top button