क्राइम

एक ही घर में 6 शव मिलने से पुरे गॉव में मचा हड़कंप,.. जानें क्या है पूरा मामला….

जम्मू 17 अगस्त 2022 : जम्मू के सिधरा से एक मामला सामने आ रहा है जहां पर एक ही घर में 6 शव मिला है। 6 शव मिलने से पुरे इलाके में हड़कंप सा मच गया है। यहां एक घर में संदिग्ध अवस्था में 6 शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला, उसकी दो बेटियां और 2 रिश्तेदार शामिल हैं। इन लोगों की मौत कैसे हुई, इससे सभी लोगो में दहशत सा माहौल हो गया है। अभी इसका पता नहीं लग पाया है आखिर मौत के पीछे कारन क्या है। हालांकि, पुलिस ने जांच प्रिक्रिया जारी है।

महिला की पहचान शकीना बेगम के रूप में की गयी है मरने वालों में उसकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो और बेटा जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदार नूर अल हबीब और सज्जाद अहमद शामिल हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, चार लोगों के शव एक घर में मिले हैं। जबकि दो शव मृतकों के ही दूसरे घर में मिले हैं। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि, अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी।

Back to top button