क्राइमहेडलाइन

प्रापर्टी डीलर का अपहरण, 10 लाख की फिरौती ! : खुद फोन कर बताया, फंस गया हूं…बना लिया है बंधक, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर 10 नवंबर 2022। न्यायधानी में प्रापर्टी डीलर के अपहरण और फिरौती की मांग की खबर आ रही है। प्रापर्टी डीलर का पिछले करीब 5 दिन से पता नहीं चल पा रहा है। पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी निवासी वकील अंसारी प्रापर्टी डीलर है। उनकी पत्नी अकबरी खातुन (35) गृहिणी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति बीते 3 नवंबर को कार से अंबिकापुर अपने परिचित आरएस बागड़िया से मिलने के लिए गए थे। इसके बाद से वह गायब हैं।

पांच दिन पहले प्रापर्टी डीलर वकील अंसारी अंबिकापुर गये थे, लेकिन उसके बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा है। रात करीब 11.30 बजे प्रापर्टी डीलर के घर पर फिरौती का काल आया, जिसमें बताया गया कि वो फंस गया है। छुड़ाने के लिए 10 लाख रुपए लगेंगे।फोन के बाद से ही पॉपर्टी डीलर का मोबाइल बंद है और अब तक कुछ पता नहीं चला है।

पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वकील की पत्नी अकबरी खातुन ने पुलिस को बताया कि 4 नवंबर की रात 8 बजे उसके पति ने मोबाइल से कॉल कर बताया कि वह घर लौट रहे हैं। इसके बाद रात 11 बजे भी कॉल आया और सुबह तक घर पहुंचने की जानकारी दी। इसके आधे घंटे बाद कॉल आया और मोबाइल बंद हो गया।

Back to top button