क्राइम

CG NEWS : शिक्षक गिरफ्तार- छात्राओं पर बुरी नियत रखने वाला फरार शिक्षक गिरफ्तार,SP के निर्देश पर पुलिस टीम कर रही थी……

जीपीएम 17 सितंबर 2022। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला में स्कूली छात्रा पर गंदी नियत रखकर उनसे अश्लील बाते करने वाले फरार शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी शिक्षक विनोद राय रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। 5 महीने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है। यहां स्कूली छात्रा ने 7 मई 2022 को स्कूल के शिक्षक विनोद राय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में छात्रा ने शिक्षक विनोद राय पर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। छात्रा ने बताया था कि शिक्षक उसे ऑफिस में बुलाकर गलत बातें करता है और हमेशा धमकी देता रहता है। पहले छात्रा ने डर से ये बात किसी को नहीं बताई थी, लेकिन बाद में उसने अपनी एक सहेली से ये बात शेयर की। सहेली ने अपने परिजनों को बताया। तब जाकर उन्होंने पीड़िता के माता7पिता को खबर की।

इसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मरवाही थाने पहुंची। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एसटी-एससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इधर मामला दर्ज होते ही शिक्षक विनोद राय फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए एसपी आई कल्याण एलिसेला ने पुलिस अधिकारियों की टीम गठित की थी। पुलिस टीम लगातार आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां दबिश दे रही थी। दबाव में आकर आरोपी ने रिपोर्ट दर्ज होने के 5 महीने बाद ही कोर्ट में आत्मसमर्पण किया गया, जिसे पुलिस ने रिमांड में ले लिया हैं।

Back to top button