क्राइम

CG NEWS : ट्रायंगल लव स्टोरी का खौफनाक अंत -प्रेमिका की बेवफाई में सरेराह उतार दिया मौत के घाट,आरोपी ने बताया WHATSAPP हैक कर …..

जशपुर 23 सितंबर 2022। जशपुर मंे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की सरेराह हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया हैं। मृतिका को मारने वाला आरोपी कोई और नही बल्कि उसका पहला आशिक ही निकला। जिसने ट्रायंगल लव स्टोरी में अपनी प्रेमिका की बेवफाई पर उसे सरेराह हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

गौतरलब हैं कि गुरुवार दोपहर को श्रीनदी पुल खारीझरिया के पास युवती की खून से लथपथ लाश मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती की पहचान टांगरगांव निवासी 24 वर्षीय देवकी चक्रेश के रूप में की गयी। देवकी कटंगखार में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओं के पद पर पदस्थ थीं। पुलिस को मौके से हत्या की वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी युवती की स्कूटी और एक गमछा घटनास्थल से बरामद किया था।


इधर पुलिस ने इस घटना की जानकारी के बाद वारदात से जुड़ी कड़ियों को पिरोकर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। घटना की जानकारी के बाद मृतिका के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि युवती का देवरी निवासी मनोज कुमार नामक युवक से प्रेम प्रसंग था। इसके बाद पुलिस ने मनोज कुमार की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लिया गया। हिरासत में सख्ती से पूछताछ करने के बाद मनोज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि दोनों के बीच 4 साल से प्रेम संबंध था। जिसकी वजह से वह रायपुर में भी रह रहे थे।

मगर कुछ समय पहले देवकी की जशपुर में पोस्टिंग हो गई, तब वो वापस आ गई थी। इसके बाद वह भी वापस आ गया। यहां दोनों के बीच बात होती थी, लेकिन देवकी का व्यवहार बदल गया था। आरोपी ने बताया कि उसने कंप्यूटर की पढ़ाई की है। इसलिए वॉट्सऐप हैक कैसे करते हैं, ये उसे पता था। लिहाजा उसने अपनी प्रेमिका का व्हाट्सएप्प हैंक कर लिया। इसके बाद उसे पता चला कि देवकी किसी और लड़के से बात करती है। इस खुलासे के बाद ही आरोनी ने देवकी की हत्या की प्लानिंग कर ली थी।

उसने बताया कि वह देवकी को जशपुर शॉपिंग कराने के बहाने ले जा रहा था। दोनों अपनी-अपनी स्टूटी में सवार थे। इस बीच जब दोनों श्रीनदी पुल के पास पहुंचे, आरोपी ने देवकी को रोक लिया। गाड़ी रोकने के बाद उसने देवकी से हकीकत जानने के लिए सवाल पूछना शुरू किया गया। देवकी द्वारा गोलमोल जवाब दिये जाने पर आरोपी ने अपने पास रखी कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गयी। आरोपी के इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button