क्राइम

CG : गर्भवती महिला ने खुद को मारी चाकू ! इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस अब घटना में कर रही…..

कोरबा 18 अप्रैल 2022 । पति से विवाद के बाद एक गर्भवती महिला ने खुद पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। मृतिका 6 माह के गर्भ से थी, जिसका एक दिन पहले ही पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया था।

पूरा घटनाक्रम रामपुर पुलिस चौकी के बुधवारी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां बुधवारी बस्ती के कुआंभट्‌ठा बस्ती में शिव प्रसाद साहू अपनी पत्नि ममता साहू के साथ निवास करता है। शिव प्रसाद की पत्नी 6 माह के गर्भ से थी। पत्नी के गर्भवती होने के बाद से शिव कुमार और उसकी पत्नी के बीच अक्सर चरित्र शंका को लेकर विवाद होता रहता था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बार फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मृतिका के पति के मुताबिक विवाद बढ़ने पर तैश में आकर ममता साहू ने घर में रखे चाकू से खुद के पेट पर जानलेवा वार कर दिया।

इस घटना में गंभीर रूप से घायल ममता का चाकू लगने के बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालत लगातार गंभीर बने रहने के कारण पुलिस उसका बयान दर्ज नही कर सकी, इसी बीच आज सुबह महिला की मौत हो गयी। इस पूरे घटना में महिला की मौत के बाद कई सवाल उठने लगे है, मसलन पुलिस को मृतिका के पति ने जो जानकारी दी, उसके मुताबिक महिला ने खुद पर चाकू से हमला करना बताया गया है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यहीं है कि महिला पर चरित्र शंका कर विवाद अक्सर पति किया करता था ? घटना के बाद मृतिका का बयान दर्ज नही हो सका, जिससे घटना की असल वजह अब भी सामने नही आ सकी है। ऐसे में रामपुर पुलिस को इस घटना में पति की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button