क्राइम

तहसीलदार, आरक्षक पर रेप का केस दर्ज : बलात्कार के मामले में पुलिस ने FIR की दर्ज… गैंगरेप की भी एक वारदात के आरोपियों की तलाश

दुर्ग 29 जून 2022। दुर्ग में रेप की अलग-अलग वारदात में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक मामले में मोहन नगर पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप का अपराध दर्ज किया है, वहीं एक मामले में तहसीलदार तो एक मामले में पुलिस विभाग के आरक्षक पर दुष्कर्म के आरोप लगे है। दुर्ग पुलिस ने मोहन नगर,भिलाई नगर,नेवई थाना पुलिस ने अलग-अलग शिकायतों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

मोहन नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में महिला को काम के बहाने बुलाकर उसके साथ दो लोगो ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अनिकेत सोनी और गुनीत सिंग के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। वहीं नेवई पुलिस ने जिला सहकारी समिति में पदस्थ महिला कर्मी में तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनो की पहचान दो साल पहले तहसीलदार से हुई थी।

पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर तहसीलदार लगातार दुष्कर्म कर रहा था। बाद में आरोपी तहसीलदार देवेंद्र सिरमौर ने शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने शिकायत नेवई थाने में की गयी। तहसीलदार देवेंद्र सिरमौर वर्तमान में कोंटा सुकमा में पदस्थ है ।

वहीं भिलाई नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को बताया है कि 5 साल पहले हॉस्टल में खाना पहुंचाने का काम करती थी उसी दौरान आरक्षक उपेंद्र राठौर ने पहचान हुई थी। आरक्षक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म कर रहा और शादी करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है पुलिस आरोपियों की पातासाजी में जुट है।

Back to top button