क्राइम

CG – आलू की बोरियों के बीच छुपा रखा था 1 करोड़ रूपये का गांजा, पुलिस की चेकिंग में पकड़ाये 2 तस्कर, उड़ीसा से लगातार…….

 

महासमुंद 27 नवंबर 2021- छत्तीसगढ़ में पुलिस की सख्ती के बाद भी उड़ीसा से गांजा तस्करी का सिलसिला थमने का नाम ही नही ले रहा है, ताजा मामला महासमुंद का है….यहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान छोटा हाथी माल वाहक में आलू की बोरियों के बीच से 5 क्विंटल गांजा बरामद कर जब्त किया है। पुलिस जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ 8 लाख रूपयें बता रही है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी सीमातर्वी क्षेत्रों में गांजा तस्करी रोकने के लिए पुलिस जांच सख्त कर दी गयी है। वहीं गांजा तस्कर इस सख्ती के बाद भी नायाब तरीका निकालकर गांजे की तस्करी करने से बाज नही आ रहे है। ताजा मामला महासमुंद जिला के बसना थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गांजे की बड़ी खेप आने का प्वाईंट मिला था, जिसके बाद पुलिस टीम ने पलसापाली बेरियर पर वाहनों की सख्ती से जांच शुरू कर दी गयी थी। इसी दौरान छोटा हाथी माल वाहक गाड़ी में आलू लेकर दो शख्स पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गाड़ी में रखी बोरियों मे आलू है। पुलिस को संदेह होने पर जब आलू की बोरियों को हटाकर देखा गया, तो बोरियों के नीचे से गांजे का बड़ा खेप पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने राजेन्द्र श्याम और शिवकुमार नामक दोनों शख्स को गिरफ्तार कर गांजे को जब्त कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मूूलतः गौरेला पेंड्रा मरवाही के रहने वाले है, जो कि उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए निकले थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 क्विंटल गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 8 लाख रूपयें बताई जा रही है। बसना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पतासाजी कर रही है।

Back to top button