क्राइमहेडलाइन

पति-पत्नी की मौत : बारिश के बीच पति-पत्नी पर मौत बनकर गिरी दीवार, अलग-अलग घटना में 3 की गयी जान

बालोद 30 जून 2023। प्रदेश में मानसून आते ही कई जिलों में रुक – रुककर हो रहे मूसलाधार बारिश ने कहीं – कहीं पर लोगों के लिये मुसीबत बनकर आयी है। ऐसा ही एक मामला बालोद जिले से आया है जहाँ जिले में पहली बारिश ने ग्राम सिरपुर के एक परिवार पर कहर बनकर टूटा।

जानकारी के मुताबिक मामला बालोद के देवरी थाना इलाके की बताई जा रही है। जहाँ मंगलवार, बुधवार की देर रात सिरपुर निवासी संतराम यादव 55 वर्ष और उनकी पत्नी कुंती बाई यादव 50 वर्ष दोनों रोज की तरह रात में खाना खाकर अपने कच्ची मकान में में सो रहे थे। उसी दौरान आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। जिसके चलते मकान के दीवार का एक हिस्सा भरभरा सो रहे यादव दंपत्ति पर गिर गया जिसमें दबने से दोनों की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त मृतक यादव दंपत्ति का बेटा नये मकान में सो रहा था। लिहाजा उन्हें दीवार गिरने की जानकारी नहीं हुई। जब सुबह उठकर देखा तो जानकारी हुई की माता – पिता की दीवार में दबने से मौत हो गयी है।

इधर सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक पति पत्नी पहले पक्का मकान में सोते थे।जो घर का मरम्मत कराए थे जिसके चलते कच्चा मकान में सो रहे थे। प्रकरण बनाकर राजस्व विभाग को दे दिए हैं, जो मुआवजा राशि मिलना है वो प्रक्रिया उनके द्वारा किया जाएगा।

दीवार गिरने से एक और महिला की मौत…

उधर बालोद में ही एक अन्य मामले में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। हादसा बालोद के लाटाबोड़ गाँव का बताया जा रहा है। जहाँ बुजुर्ग महिला घर में सीढ़ी के पास बैठकर बर्तन साफ कर रही थी। उसी बारिश से जर्जर हुई दीवार महिला के ऊपर गिर गया। जिसमें दबने से महिला रमतुला बाई पति शत्रुघन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Back to top button