हेडलाइन

CG NEWS : धान के अवैध भंडारण पर जिला प्रशासन का छापा,तीन व्यापारियों के ठिकानों से 220 क्विंटल धान जब्त,मचा हड़कंप

जीपीएम 2 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू हो गयी हैं। प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही अवैध धान को संग्रहण केंद्र में खपाने की भी तैयारी की जा रही हैं। गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक में ऐसे व्यापारियों के ठिकाने पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई कर अवैध रूप से भंडारित 220 क्विंटल धान जब्त किया हैं। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं।

गौरतलब हैं कि प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत कर दी गयी हैं। ऐसे में प्रशासन की लगातार छापे मार कार्रवाई चल रही है इसी कड़ी में जीपीएम जिला में प्रशासन ने तीन व्यापारियों के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से भंडारण किये गए 220 क्विंटल धान को जप्त किया है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुनाफा खोरी करने के चक्कर में अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले व्यापारियों के यहां औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को गौरेला और पेंड्रा ब्लॉक के विभिन्न थोक एवं फुटकर व्यापारियों के गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया।

खाद्य, राजस्व एवं कृषि उपज मंडी के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा जारी छापामार कार्रवाई में तीन व्यापारियों के गोदाम से अवैध रूप से भंडारित कुल 220 क्विंटल धान जब किया गया। इनमें सुरेश कुमार गुप्ता अमरपुर, ताज राइस मिल पतेरा टोला अंजनी और सुरेश कुमार शुक्ला लटकोनीकला शामिल है। इसके साथ ही व्यपारियो को शख्त लहजे में समझाइस देते हुए शासन ने नियमों का पालन करने के भी निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की इस छापामार कार्रवाई के बाद अवैध तरीके से धान का भंडारण करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ हैं।

Back to top button