हेडलाइन

CG NEWS : सांसद की बहन व जनपद अध्यक्ष की स्कार्पियो घाटी में पलटी.. .. दुर्घटना में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती …

केशकाल 8 अक्टूबर 2022। सांसद दीपक बैज की बड़ी बहन व जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है। हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के धुर घाटी में हुई है। जनपद अध्यक्ष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त घटी, जब जनपद पंचायत अध्यक्ष स्कार्पियो से धनोरा से वापस जगदलपुर लौट रही थी।

जानकारी के मुताबिक अनीता पोयाम परिवारिक कार्यक्रम में धनोरा गयी थी, कार्यक्रम के बाद वह अपने दो बच्चों और ड्राइवर के साथ वापस जगदलपुर लौट रही थी। उसी दौरान अनिता पोयाम की स्कार्पियो घाटी मैं अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस दुर्घटना में जनपद अध्यक्ष अनीता पोयाम के सिर और कनपटी पर गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जनपद अध्यक्ष और उनके बच्चों को केशकाल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल अनीता पोयाम के दाहिने कान में गंभीर चोट लगने के कारण देर रात ही उनका ऑपरेशन किया गया। वही इस दुर्घटना में अनीता पोयाम के बच्चों को सामान्य चोट आई है। केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने दुर्घटना में घायल जिला पंचायत अध्यक्ष की हालत खतरे से बाहर होने की जानकारी दी है।

Back to top button