हेडलाइन

CG NEWS : कोर्ट के बाहर बीच सड़क पर जब महिला ने पति का कॉलर पकड़कर घसीटा, बोली पैसा दे नही तो अब तेरे को…देखिये VIDEO

मनेंद्रगढ़ 13 दिसंबर 2022। मनेंद्रगढ़ जिला में पति-पत्नी का विवाद सड़क पर आने के बाद अब इस झगड़े का विडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। विडियों में महिला बच्चें के भरण-पोषण को लेकर पति से पैसों की मांग कर रही हैं। पैसा देने में आनाकानी करने पर महिला ने अपने पति का कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर ही उसकी बुरी तरह से फजीहत करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गयी।

जानकारी के अनुसार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत टीना दफाई छोटी बाजार में रहने वाली शशि की शादी शक्ति जिला के नंदेली निवासी सोहन धिरहे के साथ हुआ था। साल 2014 में हुए शादी के बाद पिछले 6 सालों से दोनों पति-पत्नी अलग रह रहे हैं। पारिवारिक विवाद के बाद अलग-अलग रह रहे इस शशि की 7 साल की एक बेटी भी है। बच्चीं के बड़ी होने पर महिला ने मनेंद्रगढ़ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण प्राप्त के लिए परिवाद पेश किया गया है।बताया जा रहा हैं कि महिला का पति सोहन धिरहे सोमवार को पहली बार कोर्ट से मिले नोटिस पर परिवार न्यायालय मनेंद्रगढ़ में उपस्थित होने पहुंचा था।

कोर्ट की ओर से पति-पत्नी को मध्यस्थता के लिए भेजा गया। लेकिन न्यायालय से बाहर आते ही मध्यस्थता के दौरान पति-पत्नी में भरण-पोषण के पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। गुस्साई महिला ने पति के साथ पहले तो पैसा देने की बात को लेकर विवाद शुरू किया गया। इसके बाद मोबाइल पर इस विवाद का विडियों बनवाते हुए महिला ने बीच सड़क पर ही अपने पति का कॉलर पकड़कर उसे धमकाने लगी। विवाद बड़ने पर स्थित मारपीट तक पहुंच गयी थी।

मामला इतना बढ़ गया कि पति की ओर से स्थानीय पुलिस थाने में पत्नी के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई दी गयी। वहीं उसकी पत्नी ने भी भरण-पोषण की राशि नहीं दिए जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों का बयान लेने के बाद उन्हें फिर से कोर्ट की में जाने की सलाह दी है। उधर इस विवाद का विडियों अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

Back to top button