हेडलाइन

CG NEWS : पत्नी के साथ भाईयों को नाचता देख बौखला गया पति,बीच कार्यक्रम में ही कुल्हाड़ी से सगे भाईयों को काट दिया.

कवर्धा 15 मई 2023। कवर्धा जिला में हत्या की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक शख्स ने अपने बेटे की शादी की खुशियों के बीच अपने दो सगे भाईयों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा हैं कि शादी के बाद घर पर भोज का आयोजन रखा गया था। परिवार के लोग खुशी में नाच गा रहे थे। इसी दौरान आरोपी को अपनी पत्नी के साथ उसके छोटे भाईयों को नाचना नागवार गुजरा और उसने कुल्हाड़ी से दोनों भाईयों को काट दिया।

हत्या की ये सनसनीखेज वारदात कवर्धा जिला के तरेगांव थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले तिनहा बैगा के बेटे की शादी रविवार को संपन्न हुई थी। इसके बाद सोमवार को घर पर भोज का कार्यक्रम रखा गया था। शादी की खुशियों में लोग घर के आंगन में ढोल-नंगाड़े की थाप पर नांच रहे थे। बताया जा रहा हैं कि इसी दौरान तिनहा बैगा की पत्नी और उसके 2 छोटे भाई जगत बैगा और टिकटु बैगा भी डांस कर रहे थे।दोनों भाईयों को अपनी पत्नी के साथ नाचता देखकर तिनहा बैगा आग बबूला हो गया। इस बीच जब काफी देर तक तीनों का नाच-गाना जारी रहा,तो आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों भाइयों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।इस हमले में मौके पर ही दोनों भाईयों की मौत हो गई।

वहीं इस घटना के दौरान तिनहा की पत्नी, जीजा सुखराम बैगा, बड़े भाई मोहतु बैगा ने बीच बचाव करने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी और बीच बचाव करने वालों पर भी हमला कर दिया। इस घटना को देखने के बाद घर में चीख पुकार मच गयी, लोग बचने के लिए भागने लगे। उधर इस घटना को देखने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और दोनों भाइयों के बीच अवैध संबंध का शक था। ये लोग साथ में नाच भी रहे थे, ये देखकर उसे बर्दाश्त नही हुआ और आरोपी ने दोनों भाईयों को मार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।

Back to top button