हेडलाइन

CG NEWS : प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात… 13 अगस्त को आयेंगे रायपुर…शाम 6.30 बजे करेंगे पदभार…14 को मीडिया से भी…

 रायपुर 11 अगस्त 2022। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उनकी ये पहली मुलाकात है। इस दौरान संगठन के मुद्दे पर अरूण साव की राष्ट्रीय अध्यक्ष से लंबी चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने आश्वस्त किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है, उसे वो जरूर निभाने की कोशिश करेंगे। अरूण साव ने धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष को रक्षाबंधन की शुभकामनाए दी और विश्वास पर खरा उतरने की बात कही ।

अभी नये प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव दिल्ली में हैं। 13 अगस्त को वो रायपुर आयेंगे। 13 अगस्त को ही वो शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे के बीच पदभार लेंगे। इससे पहले दोपहर करीब 1.45 बजे वो रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां भाजपा के बड़े नेता उनका स्वागत करेंगे। वहीं, भाजयुमो की तरफ से प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसकर तक रैली निकाली जायेगी। इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत किया जायेगा।

14 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव मीडिया से बातचीत करेंगे। उसी दिन वो अपने गृह क्षेत्र बिलासपुर भी जायेंगे। वो पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे।

Back to top button