Uncategorized @hiहेडलाइन

CG NEWS : अजब-गजब – नगर निगम का अखोफा फरमान… बजरंगबली ने नाम भेजा टैक्स चुकाने का फरमान, आदेश वायरल होने के बाद अब अफसर कह रहे…..

रायगढ़ 19 अक्टूबर 2022। रायगढ़ नगर निगम में अजब-गजब मामला सामने आया हैं। यहां आम इंसान को नही बल्कि राम भक्त हनुमान के ही नाम पर टैक्स चुकाने का नोटिस जारी कर दिया गया। यही नही इस अजीबोगरीब नोटिस में उनका लिंग परिवर्तन कर श्रीमती बजरंग बली के नाम पर 400 रुपए का पानी का टैक्स चुकता करने का नोटिस जारी किया गया हैं। अब बीजेपी ने रायगढ़ नगर निगम पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाया है।

पूरा मामला रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 18 के टिकरापारा का है। बताया जा रहा हैं कि नगर निगम रायगढ़ शहर में जल कर की वसूली के लिए नोटिस जारी कर रही है। फरवरी और मार्च माह का एक साथ बिल वसूल किया जा रहा है। अफसर और कर्मचारियों में नोटिस भेजने की इतनी हड़बड़ी रही कि उन्होंने टिकरापारा में भगवान हनुमान के नाम से नोटिस जारी कर दिया। ये नोटिस मंदिर प्रशासन के किसी व्यक्ति के नाम से जारी किया जाना था, लेकिन निगम के अफसरों और कर्मचारियों ने भगवान हनुमान को ही अपना हितग्राही बनाकर नोटिस भेज दिया हैं।

इतना ही नहीं बजरंग बली के नाम के सामने श्रीमती लिखा हुआ है, जिससे अब भक्तों में काफी आक्रोश है। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदू देवी.देवताओं की अपमान कर रही है।इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात ये है कि रायगढ़ में अधिकारियों द्वारा की गई ये कोई पहली गलती नहीं है। इससे पहले एसडीएम कार्यालय रायगढ़ ने भगवान भोले शंकर को उनके मंदिर से बेदखली का नोटिस भेज दिया था। काफी हंगामे के बाद प्रशासन बैक फूट पर आया औरअपनी गलती मानकर सुधार किया गया था। भाजपा जिला

अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने आरोप लगाया हैं कि इससे पहले भगवान शिव को भी नोटिस जारी कर तहसील कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया था। जो कि हिन्दु देवी-देवताओं के नाम पर खिलवाड़ हैं। इधर नगर निगम का नोटिस सोशल मीडिया में वायरल होने और बीजेपी के विराधे के बाद निगम हरकत में आया हैं। रायगढ़ निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने बताया कि नोटिस मंदिर के नाम से भेजी गई थी। गलती से बजरंगबली के नाम पर नोटिस जारी होने का मामला सामने आया है। उक्त नोटिस में संशोधन कर नया नोटिस भेजा जाएगा।

Back to top button