हेडलाइन

CG NEWS : बाघ का आतंक: मछली मारने गए युवक को बाघ ने मारकर खा लिया, युवक की क्षति-विक्षत लाश मिलने के बाद मचा हड़कंप, वन विभाग ने बाघ के….

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 4 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ में हाथी, तेंदुआ के खतरे के बाद अब बाघ का खौफ मंडराने लगा हैं। एक दिन पहले ही मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के कछौड़ गांव में बाघ ने मछली पकड़ने के लिए गए एक युवक का शिकार कर लिया। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का व्याप्त है। बताया जा रहा हैं कि पिछले कुछ दिनों से बाघ इस इलाके में विचरण कर रहा है। जिले में बाघ द्वारा किसी इंसान का शिकार किए जाने का ये पहला मामला हैं। बाघ ने ग्रामीण के शव को आधा खा लिया है। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया हैं।

बाघ के द्वारा इंसान का शिकार किये जाने का ये मामला मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक केल्हारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कछौड़ के गुंडरू पारा निवासी बुद्धू अगरिया गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ शुक्रवार की शाम हुंडरू नदी में मछली मारने गया था। दोनों 100 से 150 मीटर की दूरी पर मछली मार रहे थे। मछली मारकर वे लौटने ही वाले थे कि उसी समय बुद्धू पर बाघ ने हमला कर दिया और उसके शरीर का आधा हिस्सा खा लिया। यह देख दूसरा ग्रामीण मौके से किसी तरह जान बचाकर भाग निकला, फिर उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी।

रात का समय होने के कारण गांव वाले उस वक्त वहां नहीं गए, वहीं वन विभाग की टीम भी नहीं पहुंची। लेकिन शनिवार सुबह जब लोग नदी किनारे पहुंचे, तो बाघ वहीं पर मौजूद था। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को घटनास्थल के पास से भगाया। वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले में बाघ द्वारा किसी ग्रामीण को मारे जाने की यह पहली घटना है। इससे पहले जनकपुर वन परिक्षेत्र में तेंदुए ने 3 ग्रामीणों पर हमला कर उन्हे मार डाला था। हालांकि तेंदुए को पिंजरे में फंसाकर वन विभाग ने कानन पेंडारी भेज दिया गया। अब यहां बाघ का आतंक है। वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में सर्चिंग अभियान भी चलाने की बात कह रही हैं।

इस घटना की जानकारी के बाद जहां आसपास के गांव में हड़कंप मचा हुआ हैं, वही नदी के आसपास पहले भी बाघ को विचरण करते देखा गया था। जिस बाघ ने ग्रामीण का शिकार किया है, उसके पंजों के निशान नदी के किनारे मिले हैं। वन विभाग के एसडीओ ने बताया कि शुक्रवार शाम को टाइगर ने एक ग्रामीण पर हमला कर शिकार किया हैं। मौके पर हमारी टीम पहुंची हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। बाघ ने ग्रामीण के शव को आधा खा लिया है। कमर से नीचे का हिस्सा गायब है। उन्होंने बताया कि गांव वालों को सतर्क रहने के लिए समझाया गया है। वन विभाग की टीम पेट्रोलिंग कर रही है।

Back to top button