हेडलाइन

CG NEWS : मकान की दीवार ढही, दादी-पोती मलबा में दबे…..मासूम बच्ची की मौत घायल दादी की हालत गंभीर

बिलासपुर 14 सितंबर 2022। बिलासपुर में एक मकान का दीवार ढह जाने से उसमें दबकर एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गयी, वही बच्ची के साथ मौजूद उसकी दादी को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैैं, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण मकान का कच्चा दीवार ढहने की बात बताई जा रही हैं।

पूरा घटनाक्रम बिलासपुर जिला के कोटा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि कोटा के ग्राम अमाली में हितेश्वर विश्वकर्मा का परिवार निवास करता हैं। पेशे से मजदूरी का काम करने वाला हितेश्वर के घर में उसकी पत्नी, एक साल की बेटी नव्या विश्वकर्मा और मां रोमतीन बाई रहती हैं। घर वालों की माने तो मंगलवार की देर शाम अचानक घर की मिट्‌टी की दीवार गिर गई, जिससे नव्या के साथ मौजूद उसकी दादी रोमतीन बाई दीवार में दब गई। दीवार गिरने के बाद कमरे में जोर की आवाज आई, जिसे सुनकर मासूम बच्चीं की मां कमरे में गई, जहां दीवार के मलबे में उसकी बेटी व सास दब हूई थी।

घटना के बाद शोर मचाकर नव्या ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही हितेश्वर भी घर पहुंचा। इस बीच पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया गया। तब तक लोगों ने मलबे में दबे महिला और मासूम बच्ची को बाहर निकाला गया। पुलिस टीम की मदद से आनन फानन में बच्ची और उसकी दादी को कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां जांच के बाद मासूम बच्ची नव्या को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल रोमतीन बाई को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रेफर कर दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि हितेश्वर का मकान कच्ची मिट्‌टी से बना था। लगातार बारिश के कारण दीवार गीली हो गई थी। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते दीवार का नीचे का हिस्सा दब गया था। मंगलवार की शाम अचानक दीवार गिर गई और यह हादसा हो गया। वही पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Back to top button