पॉलिटिकलहेडलाइन

ब्रेकिंग : साय के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट, लिखा- “साय जी ने अपने साथ-साथ…”

रायपुर 30 अप्रैल 2023। नंदकुमार साय के इस्तीफे से सियासी हलचल तेज है। पार्टी के अंदर बाहर कयासों का दौर जारी है। इधर अटकलें ये भी लग रही है कि नंदकुमार साय कांग्रेस ज्वाइन तो नहीं कर लेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और अमरजीत भगत सरीखे नेताओं ने साय के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पार्टी में आने का न्योता भी दे दिया है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय के इस्तीफे पर भाजपा पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि ..

आज श्री नंद कुमार साय जी ने अपने साथ-साथ आदिवासियों के “मन की बात” भी कह दी है

भूपेश बघेल, सीएम, छग

कांग्रेस ने दिया कांग्रेस ज्वाइन करने का साय को ऑफर

इधर नंदकुमार साय के इस्ताफे देते हुए कांग्रेस ने उन्हें कांग्रेस में आने का ऑफर भी दे दिया। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नंदकुमार साय की कद्र भाजपा में नहीं हो रही थी, इसलिए वो काफी आहत थे। कांग्रेस में उनका सम्मान होगा, उनका विचार काफी कुछ कांग्रेस से मिलता है। आरक्षण के मुद्दे पर भी वो पार्टी के साथ थे। अमरजीत ने कहा कि नंदकुमार साय अगर कांग्रेस में आते हैं, तो अच्छा रहेगा।

वहीं पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भाजपा ने हमेशा नंदकुमार साय का इस्तेमाल किया। कांग्रेस में अगर वो आना चाहते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी। वो भाजपा के वरीष्ठ और अनुभवी नेता थे, लेकिन पार्टी ने उनके साथ साजिश किया। वो भाजमा में रहकर घुटन महसूस कर रहे थे।

Back to top button