स्पोर्ट्सहेडलाइन

VIDEO : विराट कोहली और नवीन उल हक ने भुलाई दुश्मनी,देखिये रिएक्शन

दिल्ली 11 अक्टूबर 2023|वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान ने भारत को जीतने के लिए 273 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाया है। इसके अलावा मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक आपस में गले मिलते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। .

विराट के रिएक्शन ने जीता दिल

दरअसल  हुआ कुछ ऐसा कि यहां पर दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ-मिलाते और गले लगते दिखे। वहीं क्राउड से लगातार कोहली…कोहली की नारेबाजी करके माहौल को गर्म किया जा रहा था। पर विराट ने एक शानदार रिएक्शन दिया और क्राउड को उंगली हिलाते हुए ऐसा करने से मना कर दिया। कोहली का यह रिएक्शन दिल जीतने वाला था। इस पूरे वाकिये का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

https://twitter.com/i/status/1712120822771707953

IPL में हुई थी बहस 

विराट कोहली और अफगानिस्तान के नवीन उल हक के बीच आईपीएल में 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के मैच के दौरान बहस हो गई थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान कहासुनी हो गई थी। इसके बाद हाथ मिलाते समय भी दोनों प्लेयर्स आपस में भिड़ गए थे। फिर इस लड़ाई में गौतम गंभीर भी कूद पड़े थे। 

Back to top button