क्राइम

CG NEWS : महिला को जिंदा जलाया ! तड़त-तड़प कर महिला ने तोड़ा दम,हत्या या आत्महत्या पुलिस कह रही….

बिलासपुर 28 जनवरी 2023। बिलासपुर में एक महिला की जिंदा जलने के बाद तड़त-तड़प कर मौत हो गयी। बताया जा रहा हैं कि आग से बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास तड़त रही थी। जिसे देखने के बादलोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। इस सनसनीखेज घटना के करीब 12 घंटे बाद भी पुलिस अब तक ना तो मृतिका की पहचान कर सकी हैं और न ही यह तय नही कर पा रही हैं कि ये पूरा मामला हत्या हैं या फिर कोई हादसा ?

महिला की जिंदा जलकर मौत का ये सनसनीखेज मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात उसलापुर रेल्वे स्टेशन के से कुछ दूरी पर महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई हालत में तड़पती हुई मिली। पीड़ित महिला की आवाज सुनकर राहगिरों ने पुलिस के डायल 112 को इस मामले की जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला बुरी तरह से झुलसी हुई हालत में मिली। आनन फानन में पुलिस ने पीड़ित महिला को सिम्स हास्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि डायल 112 को फोन पर महिला के गंभीर रूप से जलने की जानकारी मिली।

डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों के अनुसार महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसके बयान दे पाने में असमर्थता जताई। बावजूद पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन महिला बयान नहीं दे पाई है। पीड़िता के बुरी तरह से झूलसने के कारण उसकी पहचान भी नही हो सकी हैं। वही पुलिस इस घटना की जानकारी जुटा पाती, इस बीच उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। इस घटना के बाद से पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा सभी थानों में गुम इंसान की जानकारी जुटाने के साथ ही मृतिका के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा हैं। जिस तरीके से महिला रेलवे ट्रैक के पास बुरी तरह से जली हुई हालत में मिली है। इससे आशंका है कि महिला के साथ गलत काम करने के बाद उसे किसी ने जलाकर मारने की कोशिश की, और फिर घटनास्थल में लाकर ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस की जांच में मृत महिला की 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। उसके दाएं हाथ की उंगलियों में सोने की दो अंगूठी है, पैर की एक ऊंगली में बिछिया पहनी हुई है और कान में सोने के टॉप्स मिले है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button