क्राइम

CG : लड़की ने थाने में आत्महत्या की कोशिश की…. प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने लड़की पहुंची थी थाने….

बलौदाबाजार 2 जनवरी 2022। लड़की ने पुलिस चौकी में आत्महत्या की कोशिश कर सनसनी फैला दी। घटना के बाद आनन-फानन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बलौदाबाजार के लवन चौकी का है। जानकारी के मुताबिक लड़की शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए गांव के ही एक लड़के के खिलाफ FIR दर्ज कराने पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में आनाकानी शुरू कर दी, जिसके बाद लड़की ने थाने में ही फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक लवन चौकी के जुडा गांव में एक लड़की को गांव का ही एक युवक प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण कर रहा था। ल़ड़की ने जब शादी की बात कही, तो युवक ने इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़की ने लवन चौकी पहुंचकर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराना चाहा, तो पुलिस ने सवाल-जवाब में उलझाकर रिपोर्ट लिखने में टालमटोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद लड़की ने थाने के अंदर बाथरूम में फिनाईल को पीकर आत्महत्या की कोशिश की। लड़की की तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने लवन अस्पताल में भर्ती कराया है। ईलाज के बाद डॉक्टरों ने युवती को खतरे से बाहर बताया है।

Back to top button