क्राइमहेडलाइन

पति-पत्नी की मौत: दो बाइक की जोरदार भिड़ंत, पत्नी की मौके पर मौत, पति की इलाज के दौरान गयी जान, दो की हालत गंभीर

जांजगीर चांपा 23 सितंबर 2023। जांजगीर में आज दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पति पत्नी की मौत हो गयी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस वक्त हुआ, जब दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। घटना तिलाई गांव के NH 49 की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर पति-पत्नी आ रहे थे, वहीं सामने से एक बाइक पर दो सवार आ रहे थे।

दोनों बाइक के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गयी। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पति की हालत गंभीर थी। पति को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पति की भी मौत हो गयी। घटना में दो युवक घायल हो गये। लहुलूहान हालत में दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Back to top button