हेडलाइन

CG : जिला अस्पताल में 11 साल के मासूम के साथ रेडियोग्राफर ने किया गलत काम, परिजनों ने किया बवाल,डीन ने दोषी को किया बर्खास्त

कोरबा 11 अक्टूबर 2023। कोरबा के मेडिकल काॅलेज अस्पताल में एक 11 साल के मासूम बच्चें के साथ सनसनीखेज घटना सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीमार बच्चें के साथ अस्पताल के रेडियोग्राफर ने अनैतिक कृत्य करने का प्रयास किया गया। रेडियोग्राफर के इस गंदी हरकत के बारे में जब बच्चे नें अपने घरवालों को बताया तो अस्पताल में जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि नाराज परिजनों ने आरोपी रेडियोग्राफर की जमकर धुनाई भी कर दी। इस पूरे घटनाक्रम पर मेडिकल काॅलेज के डीन ने जांच के बाद दोषी रेडियोग्राफर को तत्काल पद से बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम मेडिकल काॅलेज अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि यहां एक परिवान अपने 11 वर्षीय बेटे का इलाज कराने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचा था। चिकित्सक से परामर्श के बाद बच्चे को एक्स-रे के लिए ले जाया गया। पीड़ित बच्चे ने बताया कि एक्स-रे रूम में मौजूद रेडियोग्राफर द्वारा कमरे में एक्स रे करने के दौरान उसके साथ बेड टच करते हुए अनैतिक कार्य करने का प्रयास किया गया। इस घटना से सहमे बच्चे ने बाहर आने के बाद अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया गया। बताया जा रहा है कि घटना से नाराज परिजनों ने रेडियोग्राफर की पिटाई भी कर दी।

उधर इस पूरे मामले पर पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत पर मेडिकल कालेज के डीन ने जांच का आदेश दिया गया। 24 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट में शिकायत सही पाया गया। जिस पर एक्शन लेते हुए डीन डाॅ.विश्वास मेश्राम ने दोषी रेडिायोग्राफर जितेंद्र डनसेना को बर्खास्त कर दिया है। डीन ने बताया कि उन्हे 11 वर्षीय बच्चे के साथ गलत कृत्य किये जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई किया गया है। बताया जा रहा है कि दोषी रेडियोग्राफर जितेंद्र डनसेना जीवनदीप समिति कर्मी के रुप में अपनी सेवाएं दे रहा था। इस गंभीर प्रकरण पर एक्शन लेते हुए उसे कार्य से बर्खास्त कर दिया गया है। उधर पीड़ित परिवार ने इस घटना पर अब तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नही कराया है। जिससे पुलिस ने इस मामले में फिलहाल अब तक कोई अपराध दर्ज नही किया है।

Back to top button