हेडलाइनबिग ब्रेकिंगब्यूरोक्रेट्स

VIDEO- …”आपके जैसे कई अधिकारी आये और गये.”..चुनाव बूथ के बाहर IPS और भाजपा कार्यकर्ता में विवाद, ASP को कहा… देख लेंगे…

कवर्धा 26 अप्रैल 2024।  भाजपा नेता और ASP के बीच तू-तू-मैं-मैं का VIDEO सामने आया है। सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा ये VIDEO, कवर्धा का बताया जा रहा है। VIDEO में कवर्धा के एडिश्नल एसपी IPS विकास कुमार के साथ भाजपा कार्यकर्ता विवाद करते साफ देखे जा रहे हैं…भाजपा कार्यकर्ता IPS विकास कुमार को ये कहते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं…हां, देख लेना… देख लेंगे, आपके जैसे कई अधिकारी आये और गये…

जानकारी के मुताबिक कवर्धा शहर के बूथ में भगवा गमछा पहनकर जाने से एडिश्नल एसपी ने कार्यकर्ताओं को मना किया था, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। एडिश्नल एसपी के साथ भाजपा कार्यकर्ता हुज्जतबाजी करने लगे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता सौरभ सिंह व अन्य कार्यकर्ता ने एडिश्नल एसपी को ये कह दिया कि आपके जैसे कई अधिकारी आये और चले गये। हालांकि भाजपा नेताओं ने ही बीच बचाव कर किसी तरह से विवाद को समाप्त किया।

Back to top button