क्राइमबिग ब्रेकिंग

CG-रेप कांड: बलात्कार के बाद प्राइवेट पार्ट में डाल दी थी लकड़ी, गैंगरेप नहीं, एक युवक की हैवानियत से महिला हुई थी अचेत

जगदलपुर 5 जुलाई 2023। महिला से गैंगरेप नहीं, एक युवक ने ही रेप किया था। जगदलदपुर में 25 जून को रात 8 बजे रेप की वारदात हुई थी। रेप की घटना के बाद विधवा महिला अचेत हो गयी थी। जिस तरह से प्राइवेट पार्ट से ब्लट बह रहा था, पुलिस को आशंका थी, ये मामला गैंगरेप का है। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी और महिला के बयान के बाद ये बातें सामने आयी है कि महिला के साथ गैंगरेप नहीं हुआ था, बल्कि सुखलाल नाम के युवक ने ही उसके साथ रेप किया था।

विधवा महिला के साथ रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी सुखलाल को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक रिमांड पर भेज दियाहै। जानकारी के मुताबिक 25 जून की रात 8 बजे बलात्कार की घटना हुई थी। मारडूम थाना क्षेत्र के सतसपुर गांव में वारदात को लेकर सनसनी फैल गयी थी। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SIT गठित की थी।

जांच में पता चला कि पीड़िता के साथ केवल सुखलाल ने ही दुष्कर्म किया था। अचेत अवस्था में होने की वजह से भ्रम की स्थिति बनी थी, कि ये मामला गैंगरेप का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता और आरोपी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने अनाचार के बाद पीड़िता के गुप्तांग में लकड़ी घुसा दी थी, जिसकी वजह से अधिक रक्त स्त्राव होने की वजह से महिला अचेत हो गयी थी। पुलिस ने दोबारा महिला का कथन लिया, तब स्थिति स्पष्ट हुई।

Back to top button