क्राइम

CG: खुलासा- युवती से रेप नही कर सके तो सिर कुचल के कर दी हत्या, फिर मृतिका के ही मोबाइल से खीचीं अश्लील तस्वीर, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़ 19 जून 2022 । रायगढ़ में एक युवती की उसी के घर में सिर कुचलकर हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दिन तीनों आरोपियों शराब के नशे में युवती के घर रेप की नियत से घुस गये थे। रेप कर पाने में असफल होने के बाद आरोपियों ने युवती की पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या करने के बाद उसी के मोबाइल नग्न तस्वीरें खींचकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया था।

पूरा मामला रायगढ़ जिला के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का हैं। यहां के स्वास्तिक विहार कॉलोनी स्थित मकान में 14 जून की दोपहर 23 साल की काजल मसंद का लहुलूहान शव मिला था। जानकारी के मुताबिक काजल की बड़ी बहन की शादी के बाद घर में सिर्फ काजल और उसकी मां ही रहते थे। काजल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह रोज अपनी मां को सुबह उसके कार्यस्थल पर छोड़ने और फिर शाम को लेने जाती थी।

पुलिस की माने तो काजल के घर के पास ही रहने वाला रामभरोसे चौहान का काजल पर बुरी नजर थी। घटना वाले दिन राम भरोसे ने अपने दो अन्य साथी गोपाल उर्फ नानू और मित्रभानु उर्फ मोनू सोनवानी के साथ जमकर शराब का सेवन किया गया था। इसके बाद तीनों काजल के घर के पास ही खड़े होकर उसके आने का इंतजार कर रहे थे। रोज की तरह काजल अपनी मां को छोड़कर जैसे ही अपने घर लौटी, उसका पीछा करते हुए तीनों आरोपी काजल के घर में घुस गये। इसके बाद आरोपियों ने काजल के साथ दुष्कर्म करने का असफल प्रयास किया गया।

तीनों आरोपियों के मंसूबे से घबरायी काजल चीखने लगी, जिससे डरकर आरोपी राम भरोसे ने घर के बाहर से पत्थर लाकर उससे काजल के सिर पर ताबड़तोड़ जानेलेवा हमला कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने काजल के कपड़े उतारे और उसके ही मोबाइल से नग्न तस्वीरें ली। इसके बाद सभी वहां से फरार हो गये। दोपहर में काजल की मां ने जब उसे कई कॉल किया,तो कॉल रिसीव नही हुआ। इसके बाद मां ने पड़ोसी को घर पर जाकर देखने की बात कही, और जब पड़ोसी घर पर पहुंचे तो इस हत्याकांड की जानकारी सामने आयी।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस डॉग रूबी की अहम भूमिका रही। वह घटनास्थल पर आरोपियों का गंध लेने के बाद सीधे राम भरोसे तक पहुंची गयी थी। लेकिन साक्ष्य नही होने के कारण पुलिस ने उसे उस वक्त हिरासत में नही लिया था। लेकिन जब सीसीटीवी की जांच की गयी, तो आरोपी राम भरोसे संदिग्ध हालत में नजर आ गया। इस पर पुलिस का शक पुख्ता हुआ और फिर पुलिस ने राम भरोसे की डिटेल निकाली।

वहीं हर बार पुलिस डॉग रूबी आरोपी राम भरोसे के पास ही जाकर रुक जाती। इस पर पुलिस ने राम भरोसे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। रायगढ़ के चक्रधर नगर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में कामयाबी हासिल करने के साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

Back to top button