बिग ब्रेकिंग

CG: कलेक्टर बंगला के पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिली होम गार्ड की लाश, मचा हड़कंप, मरने से पहले सुसाईट नोट पर लिखा…….

 

बीजापुर 1 मार्च 2022 । बीजापुर कलेक्टर के बंगले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बंगले डयूटी पर तैनात एक होम गार्ड की लाश बंगले के पेड़ पर लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाईड नोट भी जब्त किया है।

पूरा घटनाक्रम बीजापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि होम गार्ड हेमेंद्र मांझी की तैनाती कलेक्टर राजेंद्र कुमार के बंगले पर थी। रोज की तरह सोमवार को हेमेंद्र मांझी अपनी डयूटी पर कलेक्टर बंगला पहुंचा था। आज सुबह कलेक्टर बंगले के गार्डन में लगे पेड़ पर होमगार्ड हेमेंद्र की फांसी के फंदे पर लाश लटकती मिली। घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मचा गया। आनन फानन मंे इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें हेमेंद्र मांझी ने बच्चों को ठीक से रखने की बात लिखते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बीजापुर के एडिशनल एसपी ने बताया कि सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम कलेक्टर बंगला पहुंच गयी थी। होमगार्ड ने किन कारणों से खुदकुशी की, ये अभी जांच का विषय है। फिलहाल मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने किसी पर कोई आरोप नही लगाये है। पुलिस टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Back to top button