×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 14 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG- परिवार गया मार्निंग वाक पर, इधर, चोरों ने कर दिया पूरा घर साफ, चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 222 ग्राम सोना और 239 ग्राम चांदी बरामद

बिलासपुर 14 अगस्त 2026। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में घर से हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी के दौरान ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड भी जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

मॉर्निंग वॉक पर गया था परिवार, पीछे से हो गई चोरी

पुलिस के अनुसार, ग्राम खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री ने सीपत थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए ग्राम सोंठी रोड की ओर निकले थे।

करीब 6 बजे जब दोनों वापस घर पहुंचे, तो घर के सामने का ताला टूटा हुआ मिला और पीछे का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखने पर आलमारी के लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले।

चोरों ने सोने का रानी हार, हार, चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, कान के टॉप्स, सोने की माला, झुमके सहित चांदी की पायल, बिछिया और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए थे।

पड़ोस में रहने वाले आरोपियों ने की थी रेकी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ बीट आरक्षकों से मिली सूचना के आधार पर संदेहियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आदित्य कुमार लहरे और जावेद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया।

मॉर्निंग वॉक का समय जानते थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पीड़ित के मकान के आसपास ही रहते थे और उन्हें परिवार की गतिविधियों की जानकारी थी। आरोपियों ने पहले रेकी कर यह पता लगाया कि परिवार सुबह किस समय मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकलता है।

11 अगस्त की सुबह जैसे ही सुंदर लाल मैत्री और उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, दोनों आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंदर दाखिल हुए। इसके बाद ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

पकड़े जाने के डर से निर्माणाधीन मकान में छिपाया माल

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद पकड़े जाने के डर से उन्होंने जेवरात को एक पुराने निर्माणाधीन मकान में छिपा दिया था। कुछ आभूषण निर्माणाधीन मकान के अंदर फेंक दिए गए थे।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वहां से चोरी किए गए शत-प्रतिशत सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए। पुलिस ने ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे का रॉड भी जब्त किया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  1. आदित्य कुमार लहरे, पिता अश्वनी लहरे, उम्र 22 वर्ष
  2. जावेद अली, पिता सहबान अली, उम्र 25 वर्ष

दोनों ग्राम खम्हरिया, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के निवासी बताए गए हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम को मिलेगा नगद पुरस्कार

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करने और शत-प्रतिशत मशरूका बरामद करने पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सीपत पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की संयुक्त कार्रवाई से न केवल चोरी का खुलासा हुआ, बल्कि चोरी गए लाखों के जेवरात भी सुरक्षित बरामद कर लिए गए।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

जेल से आजादी : दुर्ग केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदी रिहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले मिली नई जिंदगी

RECOMMENDED

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में CM ने फहराया तिरंगा, बोले, तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक

RECOMMENDED

नियुक्तियां : राज्य सरकार ने की नियुक्तियां, कमजोर जनजातीय समूह के अभिकरणों-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन

RECOMMENDED

रिटायर जस्टिस रजनी दुबे छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त

RECOMMENDED
crime APRADH

रायपुर के होटल में युवती की मौत, युवक गंभीर; कमरे से आई चीख ने खोला पूरा मामला

RECOMMENDED

स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण, जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio Classic Facelift

Mahindra Scorpio Classic Facelift: लॉन्च से पहले लीक हुईं डिजिटल तस्वीरें, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव

RECOMMENDED
MG Hector Plus EMI Calculator

MG Hector Plus EMI Calculator : ₹2 लाख Down Payment पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Healthy Beetroot Dishes

हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन: डाइट में शामिल करें चुकंदर की ये 7 न्यूट्रिशियस डिशेज

RECOMMENDED
Mahindra BLAZO i-TRK

Mahindra BLAZO i-TRK: महिंद्रा ने पेश की BLAZO i-TRK रेंज, 10% ज्यादा माइलेज और 48 घंटे के अपटाइम का दावा

RECOMMENDED

आदिवासी छात्र की सुरक्षा पर सवाल, गर्म पानी से झुलसा कक्षा 6वीं का मासूम, पहले भी हो चुकी है दो छात्रों की मौत

RECOMMENDED

CG-विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

जांजगीर-चांपा में डकैती की साजिश नाकाम, वारदात से पहले पहुंच गई पुलिस, 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
RRB JE Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026 : रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

RECOMMENDED
Moto G Max

Moto G Max भारत में लॉन्च: Snapdragon 6s Gen 4 और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹27,999, जानें फ्लिपकार्ट सेल डिटेल्स

RECOMMENDED
iQOO Neo 11 Ultra Launch

iQOO Neo 11 Ultra : 18 अगस्त को 3nm Custom Dimensity 9500M चिपसेट के साथ होगा पेश

RECOMMENDED
Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia Facelift : 18 अगस्त को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया नया टीजर; बदल जाएगा लुक

RECOMMENDED
Maruti Suzuki Baleno Facelift

Maruti Suzuki Baleno Facelift : सितंबर के पहले हफ्ते में भारत में होगी एंट्री, नया हाइब्रिड इंजन और ADAS सुरक्षा फीचर्स संभव

RECOMMENDED

CG: “बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें” मुख्यमंत्री ने सरगुजा के मेधावी विद्यार्थियों से की मुलाकात

RECOMMENDED

भिलाई-3 रेलवे PP यार्ड में CBI की रेड, सीनियर DME के चेंबर को किया सील

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

जेल से आजादी : दुर्ग केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदी रिहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले मिली नई जिंदगी