×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 14 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में CM ने फहराया तिरंगा, बोले, तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक

रायपुर 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। तिरंगे को देखते ही प्रत्येक भारतीय का मन गर्व और राष्ट्रप्रेम से भर उठता है। यह 140 करोड़ भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधने वाला हमारा राष्ट्रीय गौरव है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ने की अभिनव पहल की है। आज यह अभियान एक व्यापक जनांदोलन का स्वरूप ले चुका है। गांव से शहर तक, घर-घर में लहराता तिरंगा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति प्रत्येक नागरिक के समर्पण को अभिव्यक्त करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम सभी अपने घरों पर पूरे सम्मान और गौरव के साथ तिरंगा फहराएं। तिरंगे को नमन करते हुए उन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें, जिनके संघर्ष और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत में सांस लेने का सौभाग्य मिला है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान जनजातीय नायक ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। प्रदेश के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और संघर्ष हमारी गौरवशाली विरासत है। आज हम उन सभी वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान विशेष रूप से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। जब बच्चे और युवा अपने घरों पर तिरंगा फहराते हैं, तो उनमें राष्ट्र के प्रति गौरव, जिम्मेदारी और कर्तव्य का भाव और अधिक मजबूत होता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता हमें हमारे पूर्वजों के असंख्य बलिदानों से प्राप्त हुई है। अब इस स्वतंत्रता को सशक्त और सार्थक बनाना हम सभी का दायित्व है। देश आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस राष्ट्रीय संकल्प की सिद्धि के लिए प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगे की छांव में हम सभी भारतीय हैं और राष्ट्रहित हम सभी के लिए सर्वोपरि है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसी राष्ट्रीय चेतना को और प्रगाढ़ करने का अभियान है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराएं और एकजुट होकर विकसित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

जेल से आजादी : दुर्ग केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदी रिहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले मिली नई जिंदगी

RECOMMENDED

नियुक्तियां : राज्य सरकार ने की नियुक्तियां, कमजोर जनजातीय समूह के अभिकरणों-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन

RECOMMENDED

रिटायर जस्टिस रजनी दुबे छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त

RECOMMENDED
crime APRADH

रायपुर के होटल में युवती की मौत, युवक गंभीर; कमरे से आई चीख ने खोला पूरा मामला

RECOMMENDED

स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण, जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio Classic Facelift

Mahindra Scorpio Classic Facelift: लॉन्च से पहले लीक हुईं डिजिटल तस्वीरें, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव

RECOMMENDED
MG Hector Plus EMI Calculator

MG Hector Plus EMI Calculator : ₹2 लाख Down Payment पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Healthy Beetroot Dishes

हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन: डाइट में शामिल करें चुकंदर की ये 7 न्यूट्रिशियस डिशेज

RECOMMENDED
Mahindra BLAZO i-TRK

Mahindra BLAZO i-TRK: महिंद्रा ने पेश की BLAZO i-TRK रेंज, 10% ज्यादा माइलेज और 48 घंटे के अपटाइम का दावा

RECOMMENDED

CG- परिवार गया मार्निंग वाक पर, इधर, चोरों ने कर दिया पूरा घर साफ, चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 222 ग्राम सोना और 239 ग्राम चांदी बरामद

RECOMMENDED

आदिवासी छात्र की सुरक्षा पर सवाल, गर्म पानी से झुलसा कक्षा 6वीं का मासूम, पहले भी हो चुकी है दो छात्रों की मौत

RECOMMENDED

CG-विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

जांजगीर-चांपा में डकैती की साजिश नाकाम, वारदात से पहले पहुंच गई पुलिस, 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
RRB JE Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026 : रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

RECOMMENDED
Moto G Max

Moto G Max भारत में लॉन्च: Snapdragon 6s Gen 4 और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹27,999, जानें फ्लिपकार्ट सेल डिटेल्स

RECOMMENDED
iQOO Neo 11 Ultra Launch

iQOO Neo 11 Ultra : 18 अगस्त को 3nm Custom Dimensity 9500M चिपसेट के साथ होगा पेश

RECOMMENDED
Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia Facelift : 18 अगस्त को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया नया टीजर; बदल जाएगा लुक

RECOMMENDED
Maruti Suzuki Baleno Facelift

Maruti Suzuki Baleno Facelift : सितंबर के पहले हफ्ते में भारत में होगी एंट्री, नया हाइब्रिड इंजन और ADAS सुरक्षा फीचर्स संभव

RECOMMENDED

CG: “बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें” मुख्यमंत्री ने सरगुजा के मेधावी विद्यार्थियों से की मुलाकात

RECOMMENDED

भिलाई-3 रेलवे PP यार्ड में CBI की रेड, सीनियर DME के चेंबर को किया सील

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

जेल से आजादी : दुर्ग केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदी रिहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले मिली नई जिंदगी