पॉलिटिकलबिग ब्रेकिंगहेडलाइन

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 1 जुलाई को आयेंगे रायपुर… मुख्यमंत्री ने कहा ….

रायपुर 28 जून 2022। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 1 जुलाई को रायपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश ने इस बात की जानकारी दी है। यशवंत सिन्हा छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अपनी उम्मीदवारी को लेकर विधायकों से समर्थन मांगेंगे। कांग्रेस ने विपक्ष के राष्ट्रपति के पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने के लिए पार्टी विधायकों की बैठक बुलायी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि …

विपक्ष के राष्ट्रपति के पद के उम्मीद यशवंत सिन्हा 1 जुलाई को रायपुर आयेंगे, उस दिन विधायक दल की बैठक बुलायी गयी गयी है, मीडिया के लिए भी प्रेस कांफ्रेंस होगा, 3 जुलाई से फिर भेंट मुलाकात का कार्यक्रम शुरू होगा।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के लिए एनडीए ने द्रोपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि विपक्षी दलों ने यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशिय़ों ने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में अपना पर्चा भरा है। इधर दोनों प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से समर्थन की अपील भी कर रहे हैं।

Back to top button