×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 14 Aug 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण, जिलों में मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

रायपुर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे तथा राज्य की विकास यात्रा और भावी योजनाओं को साझा करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रमुख जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि के रूप में राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। बिलासपुर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बस्तर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Advertisement

सरगुजा जिला मुख्यालय में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद जिला मुख्यालय में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में वन मंत्री केदार कश्यप, कबीरधाम जिला मुख्यालय में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के जिला मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

इसी प्रकार रायगढ़ जिला मुख्यालय में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कांकेर जिला मुख्यालय में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सूरजपुर जिला मुख्यालय में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा जिला के जिला मुख्यालय में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, जशपुर जिला मुख्यालय में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, बालोद जिला मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के जिला मुख्यालय में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा जिला मुख्यालय में सांसद विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के जिला मुख्यालय में सांसद संतोष पांडेय, कोंडागांव जिला मुख्यालय में सांसद भोजराज नाग, बलरामपुर जिला मुख्यालय में सांसद चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के जिला मुख्यालय में सांसद राधेश्याम राठिया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

गरियाबंद जिला मुख्यालय में सांसद रूपकुमारी चौधरी, सक्ती जिला मुख्यालय में सांसद कमलेश जांगड़े, बीजापुर जिला मुख्यालय में सांसद महेश कश्यप, सुकमा जिला मुख्यालय में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के जिला मुख्यालय में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

कोरबा जिला मुख्यालय में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी जिला मुख्यालय में विधायक अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला के जिला मुख्यालय में विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक पुन्नूलाल मोहले, कोरिया जिला मुख्यालय में विधायक भैया लाल राजवाड़े, नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण के बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

news reporter

NWNews24 के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक। आपके लिए सटीक, तेज़ और विश्वसनीय न्यूज़ अपडेट लाते हैं।

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

जेल से आजादी : दुर्ग केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदी रिहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले मिली नई जिंदगी

RECOMMENDED

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास में CM ने फहराया तिरंगा, बोले, तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक

RECOMMENDED

नियुक्तियां : राज्य सरकार ने की नियुक्तियां, कमजोर जनजातीय समूह के अभिकरणों-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मनोनयन

RECOMMENDED

रिटायर जस्टिस रजनी दुबे छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त

RECOMMENDED
crime APRADH

रायपुर के होटल में युवती की मौत, युवक गंभीर; कमरे से आई चीख ने खोला पूरा मामला

RECOMMENDED
Mahindra Scorpio Classic Facelift

Mahindra Scorpio Classic Facelift: लॉन्च से पहले लीक हुईं डिजिटल तस्वीरें, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव

RECOMMENDED
MG Hector Plus EMI Calculator

MG Hector Plus EMI Calculator : ₹2 लाख Down Payment पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरा गणित

RECOMMENDED
Healthy Beetroot Dishes

हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बिनेशन: डाइट में शामिल करें चुकंदर की ये 7 न्यूट्रिशियस डिशेज

RECOMMENDED
Mahindra BLAZO i-TRK

Mahindra BLAZO i-TRK: महिंद्रा ने पेश की BLAZO i-TRK रेंज, 10% ज्यादा माइलेज और 48 घंटे के अपटाइम का दावा

RECOMMENDED

CG- परिवार गया मार्निंग वाक पर, इधर, चोरों ने कर दिया पूरा घर साफ, चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 222 ग्राम सोना और 239 ग्राम चांदी बरामद

RECOMMENDED

आदिवासी छात्र की सुरक्षा पर सवाल, गर्म पानी से झुलसा कक्षा 6वीं का मासूम, पहले भी हो चुकी है दो छात्रों की मौत

RECOMMENDED

CG-विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED

जांजगीर-चांपा में डकैती की साजिश नाकाम, वारदात से पहले पहुंच गई पुलिस, 5 आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
RRB JE Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026 : रेलवे में जूनियर इंजीनियर के 3993 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

RECOMMENDED
Moto G Max

Moto G Max भारत में लॉन्च: Snapdragon 6s Gen 4 और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹27,999, जानें फ्लिपकार्ट सेल डिटेल्स

RECOMMENDED
iQOO Neo 11 Ultra Launch

iQOO Neo 11 Ultra : 18 अगस्त को 3nm Custom Dimensity 9500M चिपसेट के साथ होगा पेश

RECOMMENDED
Skoda Slavia Facelift

Skoda Slavia Facelift : 18 अगस्त को उठेगा पर्दा, कंपनी ने जारी किया नया टीजर; बदल जाएगा लुक

RECOMMENDED
Maruti Suzuki Baleno Facelift

Maruti Suzuki Baleno Facelift : सितंबर के पहले हफ्ते में भारत में होगी एंट्री, नया हाइब्रिड इंजन और ADAS सुरक्षा फीचर्स संभव

RECOMMENDED

CG: “बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें” मुख्यमंत्री ने सरगुजा के मेधावी विद्यार्थियों से की मुलाकात

RECOMMENDED

भिलाई-3 रेलवे PP यार्ड में CBI की रेड, सीनियर DME के चेंबर को किया सील

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

जेल से आजादी : दुर्ग केंद्रीय जेल से 19 उम्रकैदी रिहा, स्वतंत्रता दिवस से पहले मिली नई जिंदगी