हेडलाइन

CG NEWS : लड़कियों की गुंडागर्दी का वायरल VIDEO – दुकान से बाहर निकालकर युवती को पटक कर पीटा, समझाने के बाद भी जब नही रूकी,तब पब्लिक ने पुलिस को…..

अंबिकापुर 1 दिसंबर 2022। अंबिकापुर से 3 लड़कियों की सरेआम गुंडागर्दी का विडियों वायरल हो रहा हैं। यहां तीन लड़कियां मिलकर एक युवती को सरेराह पटक कर पीटने के साथ ही उसके बाल खींचकर जमकर लात-घुंसे चला रही हैं। इस घटना को देख सख्ते में आये लोगों ने जब मारपीट कर रही लड़कियों को रोकने की कोशिश की तो भी लड़किया नही रूकी। जिसके बाद आम लोगों ने पुलिस को कॉल कर पूरे घटना की जानकारी दी गयी।

लड़कियों की गुंडागर्दी का ये पूरा मामला अंबिकापुर के देवीगंज मार्ग का है। बताया जा रहा हैं कि सूरजपुर जिले की रहने वाली सीमा साहू अंबिकापुर के मनोकामना कपड़ा दुकान में काम में करती है। बुधवार को वह रोज की तरह दुकान में काम पर पहुंची थी। इसी दौरान दुकान में पहुंची तीनों लड़कियों ने उसे बाहर बुलाया और फिर एकाएक उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज करने लगीं। बताया जा रहा हैं कि पहले चारों लड़कियां एक साथ एक ही कमरे में रहा करती थी। लेकिन बाद में विवाद होने पर सीमा ने उनका साथ छोड़कर दूसरा घर ढूंढ लिया।

लड़कियों के बीच हुए आपसी विवाद को लेकर सरेआम हो रहे इस मारपीट की घटना को देखकर राहगीर और आसपास के लोग सख्ते में आ गये। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की। फिर भी जब तीनों लड़कियां नहीं मानीं, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। सूचना मिलने पर जब तक कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक मारपीट करने वाली तीनों लड़कियां फरार हो चुकी थी।

पीड़िता सीमा ने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। उसका कहना है कि तीनों लड़कियों ने उसके परिवार को उसके बारे में गलत बातें बता दी थीं, जिस पर उनके बीच विवाद हो गया था और उसने रूम छोड़ दिया था। उसने कहा कि बाद में उसने भी तीनों लड़कियों की शिकायत उनके परिवार से कर दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी लड़कियां उससे रंजिश रखने लगी थी। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मारपीट करने वाली लड़कियों की पतासाजी कर रही हैं। उधर सोशल मीडिया पर यह विडियों जमकर वायरल हो रहा हैं।

Back to top button