हेडलाइन

CG- छत्तीसगढ़ में पहला चुनाव नतीजा भाजपा के पक्ष में, अगले आधे घंटे में कई सीटों का चुनाव रिजल्ट आ जायेगा सामने, भाजपा सत्ता पर काबिज होने के करीब

रायपुर 3 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में अब भाजपा खेमे में जीत का जश्न शुरू हो गया है। भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 10 राउंड से ज्यादा की गिनती के बाद प्रदेश की 90 सीटों में से भाजपा 53 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 34 और अन्य पर तीन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। हालांकि अभी कई जगहों पर रुझानों का अंतर बहुत ही मामूली है। छत्तीसगढ़ में पहला नतीजा आ गया है। लुंड्रा से भाजपा के प्रबोध मिंज चुनाव जीत चुके हैं।

प्रदेश की ऐसी 15 सीटें हैं, जहां भाजपा-कांग्रेस के बीच बढ़त का अंतर 1000 वोट से भी कम है।दुर्ग के भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी हैl कांग्रेस के देवेंद्र यादव को 21344 और भाजपा के प्रेम प्रकाश पांडेय को 19674 मत मिलेl इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव 1670 वोटों से आगे है।

बिलासपुर के लोरमी विधानसभा में छठवें राउंड पूरी हो गई है। छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी अरुण साव 11764 वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के थानेश्वर साहू 11335 मत मिले हैं। वहीं मुंगेली विधानसभा से बीजेपी के पुन्नूलाल मोहले 3600 से ज्यादा मत से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी पीछे चल रहे हैं। 

शुरुआती रुझान कांग्रेस की ओर थे, लेकिन फिर स्थिति बदलने लगी। पहले राउंड के बाद भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन फिर सीएम सहित कई मंत्री एक-एक कर पीछे होते चले गए। हालांकि कुछ सीटों पर एक बार फिर बड़े नेताओं ने बढ़त बना ली है। रायपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे हैं।

ये मंत्री चल रहे हैं पीछे

टीएस सिंहदेव- अंबिकापुर- पीछे

रुद्र कुमार गुरू – पीछे

रविंद्र चौबे- पीछे

शिव डहरिया – पीछे

जयसिंह अग्रवाल- पीछे

Back to top button