क्राइम

CG: बोल और सुन पाने में लाचार युवती को अधेड़ ने बनाया हवस का शिकार, पीड़िता के खुलासे के बाद अब पुलिस ने किया….

जांजगीर 31 जुलाई 2022 । जांजगीर जिला में एक मानसिक रूप से दिव्यांग युवती के साथ अधेड़ शख्स ने रेप की वारदात को अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित लड़की बोल और सुन पाने में लाचार हैं, जिसे आरोपी ने अपने हवस का शिकार बना लिया था। पीड़िता की पहचान के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पूरा घटनाक्रम पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के आश्रित गांव में रहने वाली एक 28 साल की युवती के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई हैं। मानसिक रूप से दिव्यांग युवती बोल और सुन भी नहीं सकती है। घर वालों के मुताबिक शुक्रवार शाम युवती घर से अकेले निकली थी। जब वह काफी देर बाद वापस घर लौटी तो उसके सारे कपड़े बिखरे हुए थे और वह डर से रो रही थी।

इस पर परिजनों ने पूछा तो युवती ने इशारों से दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराया गया। जांच के बाद पुलिस ने पीड़िता की पहचान पर गांव में ही रहने वाले आरोपी गंगाराम जांगड़े को गिरफ्तार किया गया। युवती का मेडिकल कराया गया,इसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Back to top button