हेडलाइन

CG -घंटों तक टावर पर चढ़ी रही महिला, कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात टावर से उतारा..

जांजगीर चांपा 20 जनवरी 2024। जिले में एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया जहां एक महिला घंटों तक टावर पर चढ़ी रही। ग्रामीणों और पुलिस के लाख समझाईश के बाद भी महिला नहीं मानी जिसके बाद आधी रात एसडीआरएफ टीम की मदद से महिला को टावर से उतारा और पुलिस अपने साथ ले गई।

जानकारी के मुताबिक मामला जांजगीर चांपा जिले के दारंग गांव का है जहां शाम 5 बजे एक मानसिक विक्षिप्त महिला मोबाईल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां मौजूद लोग महिला का मजाक उड़ाते रहे। वहीं पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को टावर से नीचे उतरने के लिए मनाने लगे लेकिन महिला नहीं मानी। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया और आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद रात लगभग 1 बजे महिला को टावर से सुरक्षित उतारकर पुलिस अपने साथ ले गई।

Back to top button