×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

CG ट्रेन कैंसिल: बागडिही में नॉन-इंटरलॉकिंग काम, 1 से 3 नवंबर तक 5 ट्रेनें रद्द; उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

टाटा-इतवारी समेत कई ट्रेनों पर असर, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

बिलासपुर 4 सितम्बर 2026। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बागडिही स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और बागडिही-झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार 1 और 2 नवंबर को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 3 नवंबर को नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 1 से 3 नवंबर के बीच कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि उत्कल एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 1 से 3 नवंबर तक रद्द

रेलवे के अनुसार 18109/18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 1 से 3 नवंबर तक रद्द रहेगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

इन ट्रेनों के परिचालन पर भी असर

बागडिही में होने वाले कार्य के कारण निम्न ट्रेनों को भी रद्द किया गया है—

  • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस — 31 अक्टूबर को रद्द
  • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस — 2 नवंबर को सूरत से रवाना होने वाली यात्रा रद्द
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस — 2 नवंबर को तिरुपति से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस — 5 नवंबर को रक्सौल से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द

उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

रेलवे ने उत्कल एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया है। 2 नवंबर को पुरी से रवाना होने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-सम्बलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी।

वहीं वापसी में 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस ईब-झारसुगुड़ा रोड-सम्बलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी।

शालीमार-LTT एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच

इधर यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला किया है।

रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन में 3 और 4 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं वापसी की 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 5 और 6 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा रहेगी।

इस अतिरिक्त कोच के लगने से स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना रहेगी।

News Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस; ASP के नेतृत्व में SIT गठित

RECOMMENDED

कांग्रेस का प्रदर्शन: महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, आज सभी जिलों में प्रदर्शन

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तारीख तय, 21 सितंबर से पहली बार सभी जिलों में एक साथ होगी परीक्षा

RECOMMENDED
highcourt 4

हाईटेंशन लाइन मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार पर 10 हजार का जुर्माना; 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

RECOMMENDED

मजाकिया अंदाज में पता बताना पड़ा भारी, विवाद के बाद बटन चाकू से गले पर हमला; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
India's massive 137-run victory over Hong Kong powered by Smriti Mandhana's explosive century.

Women’s Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना के तूफानी शतक से भारत की हांगकांग पर 137 रन की बड़ी जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रायपुर में झमाझम बारिश के आसार, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

RECOMMENDED
Krishna Janmashtami 2026

Krishna Janmashtami 2026: निशिता काल पूजा समय, व्रत नियम, सामग्री लिस्ट और सही पारण समय

RECOMMENDED

IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर पुलिस विभाग को फटकार

RECOMMENDED

महापौर मीनल चौबे पर अभद्र टिप्पणी से BJP पार्षद नाराज, DCP से मिलकर की कार्रवाई की मांग

RECOMMENDED
FIR

शराब दुकान में नौकरी का झांसा देकर 50 हजार लेने का आरोप, भाजपा से निष्कासित नेता के बेटे पर एक और FIR

RECOMMENDED

ट्रांसफर न्यूज: छत्तीसगढ़ में 14 डॉक्टरों की नई पदस्थापना, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए लिस्ट

RECOMMENDED

कम EMI का झांसा देकर युवाओं के नाम पर फाइनेंस कराए इलेक्ट्रॉनिक सामान, पीड़ितों की संख्या 200 पहुंची

RECOMMENDED

CG: कीचड़ विवाद में मर्डर, बिलासपुर में रेलवे साइट पर चौकीदार की हत्या, रास्ते में हुए विवाद के बाद नाबालिग ने किया हमला

RECOMMENDED

दो नाबालिगों से हैवानियत का आरोप, खिलौने चोरी के शक में मारपीट; आरोपी गिरफ्तार,

RECOMMENDED

पदोन्नति में TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों में JD कार्यालय में भड़का आक्रोश, संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन, रवीन्द्र राठौर की कड़ी चेतावनी, मनमानी बंद करें अधिकारी

RECOMMENDED
New trailer out for HBO's 'Harry Potter' web series

HBO की ‘हैरी पॉटर’ वेब सीरीज का नया ट्रेलर आउट: क्रिसमस पर रिलीज होगा पहला सीजन, देखें पूरी कास्ट और डिटेल्स

RECOMMENDED
How to grow organic and fresh spinach on your home balcony.

घर की बालकनी में कैसे उगाएं ऑर्गेनिक और फ्रेश पालक: जानें गमला, मिट्टी और सीक्रेट टिप्स

RECOMMENDED
Redmi 17 5G

Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7,900mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
TECNO Spark Go 3 Pro

TECNO Spark Go 3 Pro: IP69 वॉटर-डस्ट प्रूफ रेटिंग वाला बजट स्मार्टफोन भारत में कल से उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG ट्रेन कैंसिल: बागडिही में नॉन-इंटरलॉकिंग काम, 1 से 3 नवंबर तक 5 ट्रेनें रद्द; उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी