×
लोकप्रिय हमसे जुड़ें
WhatsApp Channel YouTube Google News Facebook X (Twitter) Pinterest
लोकप्रिय खोज
Friday, 04 Sep 2026 | मौसम लोड हो रहा है...

दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस; ASP के नेतृत्व में SIT गठित

अमित कुमार भंडारी हत्याकांड में नई रणनीति, कोसा में खुलेगा पुलिस आउटपोस्ट

जांजगीर-चांपा 4 सितम्बर 2026। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित कुमार भंडारी हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार जांच के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जांच की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। अब ASP के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है, जो गांव में रहकर ही मामले की जांच करेगी। इसके साथ ही कोसा में पुलिस आउटपोस्ट खोलने के निर्देश भी दिए गए हैं।

27 जून को घर से निकला था अमित, दो दिन बाद मिला शव

पुलिस के अनुसार ग्राम कोसा निवासी अमित कुमार भंडारी 27 जून को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच 29 जून को अमित का शव गांव के एक तालाब के किनारे मिला।

Advertisement

सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित मर्ग कार्रवाई शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

करीब दो महीने से पुलिस मामले की पतासाजी में जुटी है, लेकिन अभी तक हत्या के आरोपी तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है।

एसपी ने खुद घटनास्थल का किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने 3 सितंबर को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही अब तक हुई जांच की जानकारी ली। इसके बाद मामले को नए सिरे से खंगालने के लिए विशेष जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए।

ASP डॉ. यूलैण्डन यार्क करेंगे SIT का नेतृत्व

हत्याकांड की जांच के लिए गठित SIT का नेतृत्व ASP डॉ. यूलैण्डन यार्क करेंगे। टीम में SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी मुलमुला टीआई शिवानंद सिंह, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, राजकुमार चन्द्रा तथा आरक्षक प्रदीप दुबे, शहबाई अहमद, रामगोपाल भारती और ओमप्रकाश डहरिया को शामिल किया गया है।

गांव में रहकर जांच करेगी SIT

पुलिस ने अब हत्याकांड की जांच को गांव के स्तर पर ले जाने की रणनीति बनाई है। इसके तहत कोसा में पुलिस आउटपोस्ट खोलने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मी गांव में रहकर स्थानीय लोगों से संपर्क करेंगे और घटना से जुड़े पुराने एवं नए सुरागों को खंगालेंगे।

SIT संदिग्धों से दोबारा पूछताछ करेगी। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की नए सिरे से समीक्षा की जाएगी। जरूरत पड़ने पर घटनाक्रम का री-क्रिएशन भी कराया जा सकता है।

वेश बदलकर भी जुटाई जाएगी जानकारी

जांच टीम गांव में संदिग्ध गतिविधियों और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाएगी। पुलिसकर्मी वेश बदलकर भी स्थानीय स्तर पर पूछताछ कर सकते हैं, ताकि लोगों से बिना किसी दबाव के जानकारी हासिल की जा सके।

पुलिस का फोकस पुराने सुरागों के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों पर भी रहेगा।

युवती के घर के बाहर बैठा था पुलिस डॉग, इस एंगल की भी होगी जांच

मामले में पुलिस डॉग की मदद से मिले सुराग को भी दोबारा जांच के दायरे में लिया जाएगा। घटना के समय डॉग हैंडलर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान पुलिस डॉग एक युवती के घर के बाहर जाकर बैठ गया था।

अब SIT इस पहलू को भी नए सिरे से खंगालेगी। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों को आपस में जोड़कर हत्या की कड़ियों को तलाशने का प्रयास किया जाएगा।

क्या कहा एसपी ने?

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि करीब दो माह पहले एक युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब ASP के नेतृत्व में SIT गठित की गई है।

उन्होंने बताया कि कोसा में पुलिस आउटपोस्ट भी खोला जाएगा, जहां पुलिसकर्मी रहकर मामले की जांच करेंगे।

अब SIT के गांव में रहकर जांच करने और पुलिस आउटपोस्ट शुरू होने के बाद उम्मीद है कि लंबे समय से अनसुलझे कोसा हत्याकांड में नए सुराग सामने आ सकते हैं। पुलिस का लक्ष्य अमित कुमार भंडारी की हत्या की वजह और इसमें शामिल आरोपियों तक पहुंचना है।

News Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

इनकी सभी खबरें पढ़ें →

ताज़ा खबरें

कांग्रेस का प्रदर्शन: महंगाई और शक्कर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, आज सभी जिलों में प्रदर्शन

RECOMMENDED

छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तारीख तय, 21 सितंबर से पहली बार सभी जिलों में एक साथ होगी परीक्षा

RECOMMENDED
highcourt 4

हाईटेंशन लाइन मामले में हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार पर 10 हजार का जुर्माना; 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

RECOMMENDED

मजाकिया अंदाज में पता बताना पड़ा भारी, विवाद के बाद बटन चाकू से गले पर हमला; आरोपी गिरफ्तार

RECOMMENDED
India's massive 137-run victory over Hong Kong powered by Smriti Mandhana's explosive century.

Women’s Asia Cup 2026: स्मृति मंधाना के तूफानी शतक से भारत की हांगकांग पर 137 रन की बड़ी जीत, सेमीफाइनल में बनाई जगह

RECOMMENDED
CG Weather Today

CG Weather Today: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रायपुर में झमाझम बारिश के आसार, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

RECOMMENDED
Krishna Janmashtami 2026

Krishna Janmashtami 2026: निशिता काल पूजा समय, व्रत नियम, सामग्री लिस्ट और सही पारण समय

RECOMMENDED

IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त, जवाब नहीं देने पर पुलिस विभाग को फटकार

RECOMMENDED

महापौर मीनल चौबे पर अभद्र टिप्पणी से BJP पार्षद नाराज, DCP से मिलकर की कार्रवाई की मांग

RECOMMENDED
FIR

शराब दुकान में नौकरी का झांसा देकर 50 हजार लेने का आरोप, भाजपा से निष्कासित नेता के बेटे पर एक और FIR

RECOMMENDED

ट्रांसफर न्यूज: छत्तीसगढ़ में 14 डॉक्टरों की नई पदस्थापना, चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए लिस्ट

RECOMMENDED

कम EMI का झांसा देकर युवाओं के नाम पर फाइनेंस कराए इलेक्ट्रॉनिक सामान, पीड़ितों की संख्या 200 पहुंची

RECOMMENDED

CG: कीचड़ विवाद में मर्डर, बिलासपुर में रेलवे साइट पर चौकीदार की हत्या, रास्ते में हुए विवाद के बाद नाबालिग ने किया हमला

RECOMMENDED

दो नाबालिगों से हैवानियत का आरोप, खिलौने चोरी के शक में मारपीट; आरोपी गिरफ्तार,

RECOMMENDED

पदोन्नति में TET की अनिवार्यता पर शिक्षकों में JD कार्यालय में भड़का आक्रोश, संयुक्त संचालक को सौंपा ज्ञापन, रवीन्द्र राठौर की कड़ी चेतावनी, मनमानी बंद करें अधिकारी

RECOMMENDED
New trailer out for HBO's 'Harry Potter' web series

HBO की ‘हैरी पॉटर’ वेब सीरीज का नया ट्रेलर आउट: क्रिसमस पर रिलीज होगा पहला सीजन, देखें पूरी कास्ट और डिटेल्स

RECOMMENDED
How to grow organic and fresh spinach on your home balcony.

घर की बालकनी में कैसे उगाएं ऑर्गेनिक और फ्रेश पालक: जानें गमला, मिट्टी और सीक्रेट टिप्स

RECOMMENDED
Redmi 17 5G

Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7,900mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
TECNO Spark Go 3 Pro

TECNO Spark Go 3 Pro: IP69 वॉटर-डस्ट प्रूफ रेटिंग वाला बजट स्मार्टफोन भारत में कल से उपलब्ध, जानें कीमत और फीचर्स

RECOMMENDED
Xiaomi 18 Fold

Xiaomi Mega Launch 7 Sept: Xiaomi 18 Fold, इलेक्ट्रिक SUV और नया टैबलेट होगा लॉन्च

RECOMMENDED
× Promotion

BREAKING NEWS

CG ट्रेन कैंसिल: बागडिही में नॉन-इंटरलॉकिंग काम, 1 से 3 नवंबर तक 5 ट्रेनें रद्द; उत्कल एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी