बिग ब्रेकिंग

CG : दो कांस्टेबल भाईयों ने किया युवती से रेप ….. पहले छोटे भाई ने गर्लफ्रेंड से किया बलात्कार….फिर बड़े ने जान से मारने की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार….दोनों गिरफ्तार

बेमेतरा 17 नवंबर 2021। खाकी को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। दो कांस्टेबल भाईयों ने एक युवती से बलात्कार किया है। इस मामले में FIR के बाद दोनों आरक्षक भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर रेप कई बार लड़की के साथ किया। । दोनो आरोपी भाई आपस मे सगे भाई है बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना में पदस्थ थे ।

मामला बेमेतरा कोतवाली के ग्राम देवरी नवागढ़ का है। जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल महेंद्र सोनवानी का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। इस दौरान कांस्टेबल महेंद्र सोनवानी ने युवती को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती ने जब शादी की बात की, तो महेंद्र ने शादी से इनकार कर दिया। वहीं महेंद्र के बड़े भाई कमलेश सोनवानी ने भी युवती को जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। मामले में महेंद्र सोनवानी (33) व कमलेश सोनवानी (30) के खिलाफ धारा 376, 506, 323, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपी महेंद्र सोनवानी की पीडि़ता से जान पहचान होने के बाद शादी का प्रलोभन देने लगा। इस दौरान आरोपी किराए के मकान में पीडि़ता का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी बड़े भाई कमलेश सोनवानी को होने पर वह भी पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा

Back to top button